Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS Bhopal Recruitment 2023: एम्स भोपाल में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये रहा नोटिफिकेशन

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 12:56 PM (IST)

    AIIMS Recruitment 2023 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल की ओर से नॉन फैकल्टी के 357 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 तय की गयी है।

    Hero Image
    AIIMS Bhopal Recruitment 2023 के लिए aiimsbhopal.edu.in पर करें अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। AIIMS Bhopal Recruitment 2023: सरकारी नौकरी खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) भोपाल की ओर से नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे तुरंत ही एम्स भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी आवेदन से पहले तय की गयी योग्यता अवश्य चेक कर लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS Recruitment 2023: भर्ती विवरण

    एम्स भोपाल की ओर से यह भर्ती कुल 357 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • हॉस्पिटल अटेंडेंट (ग्रेड 3): 106 पद
    • लैब अटेंडेंट (ग्रेड 2): 41 पद
    • मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन: 38 पद
    • फार्मासिस्ट (ग्रेड 2): 27 पद
    • वायरमैन: 20 पद
    • सैनिटरी इंस्पेक्टर (ग्रेड 2): 18 पद
    • प्लंबर: 15 पद
    • आर्टिस्ट (मॉडलर): 14 पद
    • कैशियर: 13 पद
    • ऑपरेटर (E&M): 12 पद
    • जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर: 5 पद
    • मैनिफोल्ड टेक्नीशियन (गैस भंडारी)/ गैस कीपर: 6 पद
    • इलेक्ट्रीशियन: 6 पद
    • कुल पद: 357

    AIIMS Bhopal Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन

    इस भर्ती में शामिल के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने पद के अनुसार मैट्रिक/ 10+2/ आईटीआई डिप्लोमा/ संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ कॉमर्स में डिग्री के साथ ही अन्य योग्यताएं होनी चाहिए। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम में भाग लेना होगा। इसके बाद सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। अंत में उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- AIIMS Recruitment 2023: एम्स नागपुर में प्रोफेसर के पदों पर शुरू हुए आवेदन, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई