Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAI Recruitment 2025: एएआई नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती के आवेदन आज से स्टार्ट, 12th से डिग्रीधारक तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 11:38 PM (IST)

    एएआई में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 फरवरी से शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी 12th लेकर स्नातक उत्तीर्ण हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 206 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    Hero Image
    AAI Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस आज यानी 25 फरवरी 2025 से शुरू होकर निर्धारित अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के तहत कुल 206 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • सीनियर असिस्टेंट (राजभाषा) (एनई-06): 02 पद
    • सीनियर असिस्टेंट (ऑपरेशन) (एनई-06): 04 पद
    • सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) (एनई-06): 21 पद
    • सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) (एनई-06): 11 पद
    • जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विसेज) (एनई-04): 168 पद

    योग्यता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12th/ ग्रेजुएशन/ बीकॉम/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ मास्टर डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 24 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं। यहां भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को भर लें। अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा कर दें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ एक्स सर्विसमैन/ अप्रेंटिसशिप कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    यह भी पढ़ें- CSIR IITR Recruitment 2025: लखनऊ स्थित इस संस्थान में JSA पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म