Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होती है सीधी भर्ती, कैसे होता है चयन, पात्रता सहित पूरी डिटेल यहां से करें चेक

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 03:15 PM (IST)

    बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट द्वारा कई वर्षों से अटकी भर्तियों की बहाली का रास्ता साफ कर दिया गया है। राज्य में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएंगी। इसमें से लाइब्रेरियन (पुस्तकालयाध्यक्ष) क्लर्क सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदों पर होने वाली भर्तियां मुख्य हैं।

    Hero Image
    What is direct recruitment: चेक करें डिटेल।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 43 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। इसमें राज्य की सेवाओं में 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण में डोमिसाइल लागू करने व राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से "बिहार युवा आयोग" के गठन का निर्णय लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि इसमें से वर्षों से अटकी लाइब्रेरियन (पुस्तकालयाध्यक्ष), क्लर्क, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से भी नियुक्तियां की जाएंगी। सीधी भर्ती क्या होती है, कैसे इसके जरिये नियुक्तियां होती हैं इसकी पूरी डिटेल जानने के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।

    क्या होती है सीधी भर्ती?

    बिहार के साथ ही अन्य राज्यों में भी कई पदों पर सीधी भर्ती निकाली जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीधी भर्ती क्या होता है। अगर नहीं तो इसकी पूरी डिटेल आप यहां से चेक कर सकते हैं।

    सीधी भर्ती एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी योग्यता, स्किल्स और एक्सपीरियंस के आधार पर किया जाता है। सीधी भर्ती में किसी भी प्रकार की अनुशंसा और मध्यस्थ की जरूरत नहीं होती है।

    सीधी भर्ती की विशेषताएं

    • प्रत्यक्ष चयन
    • योग्यता, अनुभव, और कौशल का मूल्यांकन चयन का मुख्य आधार।
    • पारदर्शिता: सीधी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता होती है, जिससे उम्मीदवारों को पता चलता है कि उनका चयन कैसे किया जा रहा है।

    सीधी भर्ती में कैसे होता है चयन

    सीधी भर्ती में चयन आमतौर पर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू एवं मेरिट के आधार पर किया जाता है। पद एवं भर्ती के अनुसार किसी भर्ती के लिए केवल परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों के माध्यम से चयन होता है वहीं कुछ भर्तियों में चयन के लिए योग्यता के आधार पर सीधे मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

    यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट का फैसला, महिलाओं को नौकरी में मिलेगी 35 प्रतिशत आरक्षण

    comedy show banner
    comedy show banner