विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Districts List: क्या आप जानते हैं पश्चिम बंगाल में अब हैं कितने जिले, यहां जानें सभी जनपदों के नाम

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 28 Aug 2023 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2023 03:53 PM (IST)

West Bengal Districts List आजादी से पहले बंगाल नाम से जाना जाने वाला प्रान्त देश की आजादी के बाद पश्चिम ...और पढ़ें

West Bengal के सभी जनपदों के नाम की सूची यहां से प्राप्त करें।
West Bengal के सभी जनपदों के नाम की सूची यहां से प्राप्त करें।

HighLights

  1. आजादी के पहले तक पश्चिम बंगाल को केवल बंगाल के नाम से जाना जाता था।
  2. वर्तमान समय में इसमें कुल 23 जिले मौजूद हैं।
  3. इस राज्य की राजधानी कोलकाता है।

West Bengal Districts List: पश्चिम बंगाल एतिहासिक दृष्टि से भारत में अहम महत्व रखता है। इस राज्य को आजादी के पहले तक बंगाल नाम से पहचाना जाता थे लेकिन आजादी के बाद इस राज्य को पश्चिम बंगाल नाम दे दिया गया। यह एक ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं तीन देशों- बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ साझा होती हैं। इस राज्य का निर्माण वर्तमान संख्या के आधार पर 23 जिलों के गठन से हुआ है।

पश्चिम बंगाल राज्य के सभी जिलों के नाम की सूची

आपको बता दें कि वेस्ट बंगाल में वर्ष 2017 तक 21 जिले थे। वर्ष 2017 में बर्धमान जिले की हिस्से को विभाजित करके पूर्वी बर्धमान और पश्चिमी बर्धमान जनपदों का निर्माण किया गया। इसके बाद ये संख्या 23 तक पहुंच गयी है। इन सभी जनपदों के नाम की सूची आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

अलीपुरद्वार बांकुड़ा
पश्चिम बर्धमान पूर्वी बर्धमान
बीरभूम कूचबिहार
दार्जिलिंग दक्षिण दिनाजपुर
हुगली हावड़ा
जलपाईगुड़ी झाड़ग्राम
कोलकाता कलिम्पोंग
मालदा पश्चिम मेदिनीपुर
पूर्ब मेदिनीपुर मुर्शिदाबाद
नादिया उत्तर 24 परगना
दक्षिण 24 परगना पुरुलिया
उत्तर दिनाजपुर

जल्द बन सकते हैं 7 नए जिले

वर्ष 2022 में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट की बैठक में पश्चिम बंगाल में सात नए जनपदों के गठन की घोषणा की थी। इन जिलों का गठन राज्य सरकार द्वारा जल्द ही किया जा सकता है। यह 7 संभावित जिलों के नाम सुंदरवन, इच्छामती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बहरामपुर और बशीरहाट होंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Districts Latest List: क्या आप जानते हैं राजस्थान के जिलों की संख्या, ये हैं नए संभागों के नाम

वेस्ट बंगाल से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट्स

  • पश्चिम बंगाल राज्य जनसंख्या के आधार पर देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह राज्य देशभर में 13वें स्थान पर आता है।
  • वेस्ट बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता है।
  • इस राज्य की मुख्य भाषा बंगाली है।
  • पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, डम डम रेल स्टेशन, हावड़ा ब्रिज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, सुंदरबन नेशनल पार्क, सिलीगुड़ी आदि महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं।

यह भी पढ़ें- Gujrat Districts List: 33 जिलों से मिलकर बना है गुजरात, यहां से जानें सभी जनपदों के नाम