विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujrat Districts List: 33 जिलों से मिलकर बना है गुजरात, यहां से जानें सभी जनपदों के नाम

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Sun, 27 Aug 2023 03:23 PM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2023 03:45 PM (IST)

Total district of Gujarat गुजरात राज्य की स्थापना 1 मई 1960 को की गयी थी। इस राज्य के गठन के ...और पढ़ें

Gujrat Districts List: गुजरात के सभी 33 जिलों की सूची यहां से प्राप्त करें।
Gujrat Districts List: गुजरात के सभी 33 जिलों की सूची यहां से प्राप्त करें।

HighLights

  1. गुजरात का गठन 1 मई 1960 को हुआ था।
  2. गठन के समय इस राज्य में कुल 17 जिले समाहित थे।
  3. वर्तमान गुजरात में कुल 33 जिले शामिल हैं।

Gujrat Districts List: गुजरात एक ऐसा राज्य जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। आजादी के बाद गुजरात और महाराष्ट्र को बॉम्बे प्रदेश कहा जाता था लेकिन इन दोनों को भाषाई तौर पर अलग कर महाराष्ट्र और गुजरात नाम से दो प्रदेशों में विभाजन कर दिया गया। गुजरात का गठन 1 मई 1960 को किया गया था। राज्य के गठन के समय पर इसमें 17 जिले थे। लेकिन क्या आपको पता है कि वर्तमान समय में इस राज्य में कितने जिले हैं। अगर नहीं तो आप यहां से गुजरात के सभी राज्यों की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

ये रहे गुजरात राज्य के सभी जिलों के नाम

1 मई 1960 को गठन के समय गुजरात में कुल 17 जिले थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 33 तक पहुंच गयी है। इन सभी 33 जनपदों के नाम की सूची आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

अहमदाबाद अमरेली
आणंद अरावली
बनासकांठा भरूच
भावनगर बोटाड
छोटा उदयपुर दाहोद
डांग देवभूमि द्वारका
गांधीनगर गिर सोमनाथ
जामनगर जूनागढ़
कच्छ खेड़ा
महिसागर मेहसाणा
मोरबी नर्मदा
नवसारी पंचमहल
पाटन पोरबंदर
राजकोट साबरकांठा
सूरत सुरेंद्रनगर
तापी वडोदरा
वलसाड -

कब हुआ नए जिलों का गठन

17 राज्यों से बने इस राज्य में पहली बार 1964 में अहमदाबाद और मेहसाना से के भाग को काटकर गांधीनगर का गठन किया गया। इसके बाद 1966 में वलसाड, 1979 में आणंद, दाहोद, नर्मदा, नवसारी वलसाड, पोरबन्दर बनाये गए। उसके बाद वर्ष 2000 में पाटन, 2007 में तापी और अंत में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2013 में अरावली, बोटाद, छोटा उदयपुर, द्वारका, महिसागर, मोरबी और गिर सोमनाथ का गठन किया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Districts Latest List: क्या आप जानते हैं राजस्थान के जिलों की संख्या, ये हैं नए संभागों के नाम

गुजरात से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • गुजरात की राजधानी गांधीनगर है।
  • इस राज्य की आधिकारिक भाषा गुजराती है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से गुजरात देश का 5वां और जनसंख्या की दृष्टि से देश का 9वां राज्य है।
  • इस राज्य का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है।

यह भी पढ़ें - Punjab Districts List: 23 जिलों का समागम है पंजाब, यहां से प्राप्त करें सभी जनपदों एवं उपमंडलों की सूची