यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Districts List: 23 जिलों का समागम है पंजाब, यहां से प्राप्त करें सभी जनपदों एवं उपमंडलों की सूची
Punjab Districts List आजादी के बाद पंजाब को दो भागों पूर्वी पंजाब और पश्चिमी पंजाब के रूप में स्थापित किया ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था।
- पूर्वी पंजाब और पश्चिमी पंजाब को जोड़कर बनाया गया था पंजाब।
- वर्तमान समय में पंजाब में 23 जिले हैं।
- सभी 23 जिले 5 उपमंडलों में विभाजित हैं।
Punjab Districts List: भारत की आजादी में पंजाब का अतुलनीय योगदान है। यहीं पर जलियांवाला बाग कांड हुआ जिसका असर पूरे भारत देश पर देखने को मिला और देशभर में आजादी के लिए आंदोलन तेजी से शुरू हो गए। आजादी में योगदान देने वाला यह राज्य के बाद दो भागों पूर्वी पंजाब और पश्चिमी पंजाब में में विभाजित कर दिया गया। इसके बाद 1 नवंबर 1956 इन दोनों ही राज्यों को जोड़कर एक राज्य पंजाब का गठन किया गया। पंजाब राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है जो खुद भी एक केंद्रशासित प्रदेश के रूप में स्थापित है। पंजाब में वर्तमान समय में 23 जिले और 5 उपमंडल मौजूद हैं।
ये रही पंजाब के सभी जिलों की सूचित
पंजाब राज्य कुल 23 जनपदों से मिलकर बना है। इसका 23वां राज्य मलेरकोटला बना जिसका गठन 14 मई 2021 को संगरूर जिले से अलग कर बनाया गया। राज्य के सभी 23 जिलों के नाम आप यहां से देख सकते हैं।
| अमृतसर | बरनाला |
| बठिंडा | फरीदकोट |
| फतेहगढ़ साहिब | फिरोजपुर |
| फाजिल्का | गुरदासपुर |
| होशियारपुर | जालंधर |
| कपूरथला | लुधियाना |
| मलेरकोटला | मनसा |
| मोगा | श्री मुक्तसर साहिब |
| पठानकोट | पटियाला |
| रूपनगर | साहिबजादा अजीत सिंह नगर |
| संगरूर | शहीद भगत सिंह नगर |
| तरनतारन | - |
5 उपमंडल में विभाजित है राज्य
पंजाब राज्य के सभी 23 जिले 5 उपमंडलों में विभाजित किये गए हैं। इन सभी उपमंडलों के नाम निम्नलिखित हैं-
- पटियाला
- रूपनगर
- फरीदकोट
- जालंधर
- फिरोजपुर
यह भी पढ़ें- Rajasthan Districts Latest List: क्या आप जानते हैं राजस्थान के जिलों की संख्या, ये हैं नए संभागों के नाम
पंजाब के महत्वपूर्ण तथ्य
पंजाब राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 19वां और जनसंख्या (2011) के अनुसार देश का 16वां सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य 3767 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसकी सीमायें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर राज्यों से लगती हैं। इसके साथ ही पंजाब पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा में साझा करता है। इस राज्य का सबसे बड़ा राज्य फिरोजपुर है और सबसे जिला मलेरकोटला है जो 2021 में बनाया गया था।
