WB TET Answer Key 2022: पश्चिम बंगाल प्राइमरी टीईटी के प्रोविजिनिल आंसर-की जारी, 13 जनवरी से दर्ज कराएं आपत्ति
WB TET Answer Key 2022 Released पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन ने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए अनौपचारिक आंसर-की मंगलवार 10 जनवरी 2023 को जारी किए। उम्मीदवार अपनी आपत्तियां 13 जनवरी से दर्ज करा सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क। WB TET Answer Key 2022 Released: पश्चिम बंगला प्राइमरी टीईटी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा डब्ल्यूबी टीईटी आंसर-की 2022 मंगलवार, 10 जनवरी 2023 को जारी किए गए और इसी के साथ इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, wbbpe.org पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवरा WBBPE द्वारा 11 दिसंबर 2022 को आयोजित पश्चिम बंगाल टीईटी (कक्षा से 1-5, प्राइमरी) परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे बोर्ड द्वारा जारी अनौपचारिक आंसर-की की इस वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
WBBPE TET आंसर-की 2022 डाउनलोड लिंक
WB TET Answer Key 2022: प्रोविजिनिल आंसर-की पर 13 जनवरी से दर्ज कराएं आपत्ति
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोगित पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए अनौपचारिक उत्तर-कुंजियों को जारी करने के साथ ही साथ इन पर उम्मदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों को डब्ल्यूबीटीईटी आंसर-की 2022 पर कोई आपत्ति है तो वे इसे WBBPE की वेबसाइट, wbbprimaryeducation.org पर लॉग-इन करके दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए बोर्ड ने 13 से 17 जनवरी 2023 की अवधि निर्धारित की है। साथ ही, आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
WBBPE पश्चिम बंगाल टीईटी (प्राइमरी) 2022 आंसर-की पर उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से कराएगा और सही पाए जाने पर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। साथ ही, इसी के आधार पर बोर्ड नतीजों की भी घोषणा करेगा।
बता दें दि WBBPE ने पश्चिम बंगाल प्राइमरी टीईटी 2022 के लिए अधिसूचना 14 अक्टूबर 2022 को जारी की थी और इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो कि 3 नवंबर 2022 तक चली थी। इसके बाद परीक्षा 11 दिसंबर को आयोजित की गई और प्रोविजिनल आंसर-की 10 जनवरी 2023 को जारी किए गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।