Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WBTET 2022: पश्चिम बंगाल टीईटी 11 दिसंबर को, आवेदन इस दिन से, 22000 शिक्षकों की होगी भर्ती पिछड़े वर्गों से

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 10:23 AM (IST)

    WBTET 2022 पश्चिम बंगाल टीईटी परीक्षा 2022 का आयोजन 11 दिसंबर को होना है और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। दूसरी तरफ राज्य में करीब 22 हजार शिक्षकों की भर्ती पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों से किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

    Hero Image
    WBTET 2022 से सम्बन्धित आधिकारिक अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट, wbbpe.org पर विजिट करते रहें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। WBTET 2022: पश्चिम बंगाल टीईटी 2022 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) द्वारा पहली से पांचवी तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए पश्चिम बंगाल टीचर इलिजिबिलिट टेस्ट 2022 (TET 2022) का आयोजन किया जाना है। बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2022 को ही जारी कर दी गई थी, जिसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2022 को किया जाना है। हालांकि, WBBPE ने WBTET 2022 नोटिफिकेशन में परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी WBTET 2022 रजिस्ट्रेशन की तारीखों को लेकर जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WBBPE WBTET 2022 अप्लीकेशन प्रॉसेस को आज, 14 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर के बीच कभी भी शुरू कर सकता है। ऐसे उम्मीदवारों आधिकारिक सूचना के बोर्ड की वेबसाइट, wbbpe.org पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WBTET 2022 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक

    यह भी पढ़ें - Punjab ETT Teacher Recruitment: पंजाब में 5994 शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन 14 अक्टूबर से

    WBTET 2022: पश्चिम बंगाल में करीब 22000 शिक्षकों की होगी भर्ती पिछड़े वर्गों से

    दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत करीब 22,000 शिक्षकों की भर्ती पिछड़े वर्गों से किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा पिछड़े वर्गों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग-ए, अन्य पिछड़ा वर्ग-बी, आदि के लिए करीब 22 हजार रिक्तियों की राज्य सरकार के पिछड़ी जातियां कल्याण विभाग को भेजी गई सूची पर विभाग की अनुमति मिल गई है। बोर्ड द्वारा सूची 21 सितबर को भेजी गई थी और विभाग द्वारा अनुमति 11 अक्टूबर 2022 को दी गई। बता दें कि बोर्ड द्वारा भेजी गई सूची में 13,842 रिक्तियां 9वीं-10वीं कक्षाओं के लिए, 5,527 और 2,325 रिक्तियां हेड टीचर की 11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए हैं।

    यह भी पढ़ें - HSSC TGT Notification: हरियाणा में टीचर की बंपर भर्ती, 7471 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए अधिसूचना जारी

    comedy show banner
    comedy show banner