Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Results 2023: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी और वन दरोगा परीक्षाओं के परिणाम घोषित, देखें रोल नंबर

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 07:59 AM (IST)

    UPSSSC Results 2023 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन सं.-06/2022 वन दरोगा मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 701 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी प्रकार आयोग ने विज्ञापन सं.-01/2023 के अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों के लिए पात्रता परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। आयोग ने दोनो ही भर्तियों के लिए नतीजों की घोषणा 27 सितंबर 2023 को की।

    Hero Image
    UPSSSC Results 2023: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव लिंक परिणाम देखें।

    UPSSSC Results 2023: यूपी फॉरेस्ट गार्ड और ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन सं.-06/2022, वन दरोगा मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 701 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी प्रकार आयोग ने विज्ञापन सं.-01/2023 के अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों के लिए पात्रता परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। इन दोनों ही भर्तियों के लिए नतीजों की घोषणा यूपीएसएसएससी ने बुधवार, 27 सितंबर 2023 को की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Results 2023: ऐसे देखें रोल नंबर

    ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन किया है या जो उम्मीदवार वन दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना-अपना परिणाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर देख सकते हैं।

    UPSSSC वन दरोगा और ग्राम पंचायत अधिकारी रिजल्ट 2023 लिंक

    UPSSSC Results 2023: वन दरोगा के लिए कट-ऑफ घोषित

    यूपीएसएसएससी ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारत न्यूनतम अंक यानी कट-ऑफ भी जारी किए हैं। आयोग के नोटिस के अनुसार अनारक्षित श्रेणी के लिए कट-ऑफ 71.50 रखा गया है, जबकि एससी के लिए 66.25, एसटी के लिए 61.25, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए 71.50 अंक निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें - UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश सरकार 75 हजार पदों पर करेगी भर्ती 6 महीनों में, 55 हजार पद यूपी पुलिस में

    UPSSSC Results 2023: ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए भी कट-ऑफ घोषित

    इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी पदों के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग हेतु निर्धारित न्यूनतम अंक यानी कट-ऑफ निम्नलिखित हैं:-

    • अनारक्षित - 69.05
    • अनुसूचित जाति - 68.54
    • अनुसूचित जनजाति - 66.78
    • अन्य पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 69.05