यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश सरकार 75 हजार पदों पर करेगी भर्ती 6 महीनों में, 55 हजार पद यूपी पुलिस में
UP Government Jobs उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 75 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अगले 6 ...और पढ़ें

HighLights
- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिक्त पदों को जल्द भरने के दिए निर्देश
- 75 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अगले 6 महीनों में पूरी की जाएगी
- 55 हजार पद पुलिस के हैं, जिनमें भर्ती की प्रक्रिया पहले से ही शुरू की जा चुकी है
- बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 51,112 पदों समेत कुल 55,940 पद खाली हैं
- वन विभाग में 4130 पद और डॉक्टरों के 6,000 पद रिक्त हैं
UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 25 सितंबर को सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तमाम विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 75 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अगले 6 महीनों में पूरी की जाएगी। इनमें 55 हजार पद पुलिस के हैं, जिनके लिए भर्ती की प्रक्रिया पहले से ही शुरू की जा चुकी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी द्वारा हाल ही में साझा की गई। अपर मुख्य सचिव ने साथ ही बताया कि 20 हजार से अधिक पदों के लिए अधिचायन भेजा जा चुका है और नए गठित किए गए शिक्षा आयोग से भी शिक्षकों की रिक्तयों के विवरण मांगे गए हैं।
यह भी पढ़ें - Tourism Government Jobs: टूरिज्ट डे पर जानें पर्यटन में सरकारी नौकरियों के विकल्प, कहां और कैसे होती है भर्ती?
UP Government Jobs: 55 हजार पद यूपी पुलिस में
बता दें कि यूपी सरकार की इन 75 हजार पदों की भर्ती में यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल समेत अन्य के कुल 55 हजार पद भी शामिल हैं। इनमें 52 हजार कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती भी शामिल हैं। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की प्रक्रिया का इंतजार प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों को है और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया के आयोजन के लिए एजेंसी के निर्धारण हेतु टेंडर इसी माह में 5 सितंबर को जारी किया गया था और आखिरी तारीख सोमवार, 25 सितंबर को समाप्त हो गई। माना जा रहा है कि इसके बाद अब UPPRPB द्वारा एजेंसी के चयन के बाद 52 हजार पदों वाली यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2023: जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए अब 5512 पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें अप्लाई
UP Government Jobs: इन विभागों में है अधिक रिक्तियां
यूपी सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक हैंडल से आज, 26 सितंबर को साझा की गई जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह क, ख, ग और घ के कुल 22,230 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार, बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 51,112 पदों समेत कुल 55,940 पद खाली हैं। वन विभाग में भी फिलहाल 4,130 पद, समाज कल्याण विभाग में 12 पद, रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी और चिट्स कार्यालय में 83 पद और डॉक्टरों के 6,000 पद रिक्त हैं।
