विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Admit Card 2025 OUT: असिस्टेंट स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Published: Wed, 10 Dec 2025 06:25 PM (IST)

यूपीएसएसएससी की ओर से असिस्टेंट स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक ...और पढ़ें

UPSSSC Admit Card 2025 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।

UPSSSC Admit Card 2025 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. इस दिन होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से असिस्टेंट स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे अब टाइपिंग टेस्ट के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Admit Card 2025 OUT: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीएसएसएससी की ओर से असिस्टेंट स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड करें।
  • लॉगिन डिटेल्स को भरने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगा टाइपिंग टेस्ट

यूपीएसएसएससी की ओर से असिस्टेंट स्टोर कीपर के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 18 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट स्टोर कीपर के कुल 199 पद और असिस्टेंट ग्रेड-III के कुल एक पद पर भर्ती की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। 

यह भी पढ़ें: UP Police SI Result 2025 OUT: यूपी पुलिस एसआई एएसआई परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड