विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Free Coaching BHU: बीएचयू यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए जल्द कर लें अप्लाई, आज बंद होगी एप्लीकेशन विंडो

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Sun, 19 Nov 2023 12:25 PM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2023 08:55 AM (IST)

BHU UPSC Free Coaching बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में यूपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर ...और पढ़ें

UPSC Free Coaching BHU के लिए bhu.ac.in/dace पर करें अप्लाई।
UPSC Free Coaching BHU के लिए bhu.ac.in/dace पर करें अप्लाई।

HighLights

  1. बीएचयू यूपीएससी फ्री कोचिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कल तक कर लें आवेदन।
  2. bhu.ac.in/dace पर उपलब्ध है ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म।
  3. परीक्षा शुल्क 200 रुपये है निर्धारित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UPSC Free Coaching BHU: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय यानी कि बीएचयू की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2023-24 (प्रारंभिक एवं मुख्य) की फ्री कोचिंग करवाई जाती है। इसके लिए उम्मीदवारों को एंट्रेस एग्जाम में भाग लेना होता है। ऐसे अभ्यर्थी जो बीएचयू से यूपीएससी की फ्री कोचिंग करना चाहते हैं वे आज यानी 20 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट www.bhu.ac.in/dace पर जाकर उपलब्ध है जहां से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।

BHU UPSC Free Coaching: कौन कर सकता है आवेदन

इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी केवल एससी या ओबीसी श्रेणी से होना चाहिए और उनकी सालाना पारिवारिक आयु 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी कहीं भी कार्यरत नहीं होना चाहिए।

इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

परीक्षा शुल्क

बीएचयू यूपीएससी फ्री कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2023-24 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और साथ ही निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। प्रवेश परीक्षा शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

100 सीटों के लिए आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा

उम्मीदवारों को बता दें कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 100 उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा। 100 सीटों में से 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 30 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 100 सीटों में से 30 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- AFCAT 2024: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन