विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC CSE Prelims 2024 Postponed: लोकसभा चुनाव के चलते यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम हुआ स्थगित, अब इस डेट में होगी परीक्षा

Published: Tue, 19 Mar 2024 08:19 PM (IST)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से लोकसभा चुनाव की डेट के क्लैश के चलते यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक ...और पढ़ें

UPSC CSE Prelims 2024 हुआ स्थगित, अब 16 जून को होगी परीक्षा।
UPSC CSE Prelims 2024 हुआ स्थगित, अब 16 जून को होगी परीक्षा।

HighLights

  1. यूपीएससी सीएसई प्रीलिम एग्जाम हुआ स्थगित।
  2. लोकसभा चुनाव की डेट से क्लैश के चलते हुआ पोस्टपोंड।
  3. अब 16 जून को आयोजित की जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन (प्रीलिम) 2024 की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से प्रीलिम एग्जाम को लोकसभा चुनाव के चलते पोस्टपोंड कर दिया गया है। यह परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 26 मई 2024 को प्रस्तावित थी। इसी बीच अब लोकसभा चुनाव की डेट्स का एलान हो गया, जिसके चलते इस परीक्षा की तिथि को आगे खिसका दिया गया है। इसकी जानकारी आयोग ने अपनी वेबसाइट पर साझा की है।

अब इस डेट में आयोजित होगा एग्जाम

यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब सिविल सेवा प्रारंभिक (CSE) परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 की बजाय 16 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें इस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक पूर्ण की गयी थी।

एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड

जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है उनको प्रारंभिक परीक्षा में शमिल होने के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर डाउनलोड कर सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

इतने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कुल 1206 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा/ IAS (सिविल सेवा) के लिए 1056 निर्धारित हैं वहीं भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए 150 पद आरक्षित हैं। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम एग्जाम 2024 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SPMCIL Recruitment 2024: सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, 15 अप्रैल तक आवेदन का मौका