विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SPMCIL Recruitment 2024: सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, 15 अप्रैल तक आवेदन का मौका

Published: Mon, 18 Mar 2024 09:10 PM (IST)

सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस हैदराबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो ...और पढ़ें

SPMCIL Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
SPMCIL Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस, हैदराबाद में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
  2. 15 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) की ओर से सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन सहित कुल 96 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 15 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट spphyderabad.spmcil.com पर उपलब्ध है जहां से तय तिथियों में आवेदन पत्र भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से SPMCI की ओर से कुल 96 रिक्त पदों भर्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • सुपरवाइजर (प्रिंटिंग): 02 पद
  • सुपरवाइजर (टेक्निकल कंट्रोल): 05 पद
  • सुपरवाइजर (OL): 01 पद
  • सीनियर ऑफिस असिस्टेंट: 12 पद
  • जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/ कंट्रोल): 68 पद
  • जूनियर टेक्नीशियन (फिटर): 03 पद
  • जूनियर टेक्नीशियन (वेल्डर): 01 पद
  • जूनियर टेक्नीशियन: (इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रुमेंटेशन): 03 पद
  • फायरमैन: 01 पद

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और यहां करियर लिंक पर क्लिक करें। अब आपको भर्ती से संबंधित बॉक्स में अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा। अब यहां आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है। इसके बाद अन्य जानकारी भरने के साथ हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें। अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में स्टेनोग्राफर, टीजीटी, क्लर्क, पीजीटी सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कल से, ये रही डिटेल