विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में स्टेनोग्राफर, टीजीटी, क्लर्क, पीजीटी सहित अन्य पदों के लिए आवेदन आज से, ये रही डिटेल

Published: Mon, 18 Mar 2024 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 07:12 AM (IST)

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से 1499 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी ...और पढ़ें

DSSSB Recruitment 2024 के लिए आवेदन आज से।
DSSSB Recruitment 2024 के लिए आवेदन आज से।

HighLights

  1. दिल्ली में 1499 रिक्त पदों के लिए आवेदन कल से होंगे शुरू।
  2. 17 अप्रैल तक भरा जा सकेगा ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से स्टेनोग्राफर, टीजीटी, क्लर्क, पीजीटी सहित अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 19 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं वे आज से ऑनलाइन माध्यम से डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2024 तय की गयी है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार एक बार पात्रता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य चेक कर लें।

DSSSB Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • इन पदों पर आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

DSSSB Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

DSSSB Vacancy 2024: कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से डीएसएसएसबी की ओर से कुल 1499 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती की अगली प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो तय तिथियों में आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क सहित जमा करेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में चपरासी, सफाई कर्मचारी, चौकीदार समेत कई पदों के लिए आवेदन इस दिन से, ये रही भर्ती डिटेल