विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Result 2022: सिविल सेवा फाइनल परिणाम जारी, टॉप 4 में गर्ल्स शामिल, टॉपर लिस्ट करें चेक यहां

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 23 May 2023 02:16 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2023 10:55 AM (IST)

UPSC Result 2022 UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम ...और पढ़ें

UPSC CSE 2022 Final Result: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है।
UPSC CSE 2022 Final Result: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है।

एजुकेशन डेस्क। UPSC Result 2022:संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 23 मई, 2023 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है। इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं। सिविल सेवा की परीक्षा में इस साल भी, फीमेल्स ने टॉप 3 रैंक पर कब्जा जमाया है। टॉपर लिस्ट देखें तो इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की है। इसके बाद गरिमा लोहिया दूसरे नंबर पर और उमा तीसरे नंबर पर रही हैं। वहीं, चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

UPSC Result 2022: ये हैं यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल परीक्षा के टॉपर 

1 इशिता किशोर

2 गरिमा लोहिया

3 उमा हरति एन

4 स्मृति मिश्रा

5 मयूर हजारिका

6 गहना नव्या जेम्स

7 वसीम अहमद भट

8 अनिरुद्ध यादव

9 कनिका गोयल

10 राहुल श्रीवास्तव

11 परसंजीत कौर

12 अभिनव सिवाच

13 विदुषी सिंह

14 कृतिका गोयल

15 स्वाति शर्मा

16 शिशिर कुमार सिंह

17 अविनाश कुमार

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसाा की गई है। अनुशंसित 933 उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के हैं, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी के हैं। 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

इन तारीखों में हुई थी प्री और मेंस रिजल्ट  

 UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं, मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी । मुख्य परीक्षा के परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे।

यह भी पढ़ें: UPSC Toppers 2022: इशिता किशोर ने की सिविल सेवा परीक्षा टॉप, देखें लिस्ट, लोक सेवा आयोग ने परिणाम घोषित किया