Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC 2022 Topper Smriti Mishra (AIR 4): सिविल सेवा परीक्षा में स्मृति मिश्रा ने हासिल की देश में चौथी रैंक

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 23 May 2023 04:57 PM (IST)

    UPSC 2022 Topper Smriti Mishra संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (cse) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली स्मृति मिश्रा ने देश में चौथी रैंक हासिल कर अपना नाम Top-5 की लिस्ट में दर्ज करवाया है।

    Hero Image
    UPSC 2022 Topper Smriti Mishra (AIR 4): स्मृति मिश्रा ने यूपीएससी 2022 में हासिल की चौथी रैंक।

    UPSC 2022 Topper Smriti Mishra (AIR 4): यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से से सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2022 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद टॉप 5 की लिस्ट में पहले चार स्थानों पर लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। इन्हीं लड़कियों में से एक स्मृति मिश्रा ने यूपीएससी 2022 में देश में चौथी रैंक प्राप्त कर अपना नाम टॉप 5 की लिस्ट में दर्ज करवाया है। फाइनल चरण में 933 कैंडिडेट्स में स्मृति मिश्रा ने चौथी रैंक प्राप्त करने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Topper: इशिता किशोर को थी सफलता की पूरी उम्मीद, DU-SRCC से अर्थशास्त्र की पढ़ाई

    UPSC Topper 2022: कौन हैं स्मृति मिश्रा

    स्मृति मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं लेकिन वर्तमान समय में वे दिल्ली में अपनी मां के साथ रहती हैं। उनकी मां का नाम अनीता मिश्रा है। उनके पिता और भाई पहले से ही उच्च पदों पर तैनात हैं। स्मृति मिश्रा के पिता राजकुमार मिश्रा यूपी के बरेली में सीओ सेकेंड के पद पर अपनी सेवाएं दे रहें हैं। इसके अलावा उनके भाई का नाम लोकेश मिश्रा है जो सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट के पद पर तैनात हैं।

    UPSC 2022 Topper Smriti Mishra: आईएएस बनने पर स्मृति ने जाहिर की खुशी

    यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम (UPSC CSE) में देश में चौथी रैंक प्राप्त करने पर स्मृति मिश्रा ने खुशी जाहिर की है। स्मृति के साथ ही उनके परिवार वालों ने भी अपनी खुशियां जाहिर की हैं। स्मृति के पिता बरेली में तैनात हैं जहां उनकी बेटी ने फोन कर अपने पिता को यह खुशखबरी सुनाई। इस खबर को सुनकर उनके पिता भी खुशी से झूम उठे।

    यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Topper Garima Lohia: बिहार की गरिमा ने रचा इतिहास, हासिल की 2 रैंक, चेक करें सब डिटेल यहां