Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UPSC 2022 Topper Garima Lohia: बिहार की गरिमा ने रचा इतिहास, हासिल की 2 रैंक, चेक करें सब डिटेल यहां

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 24 May 2023 06:18 AM (IST)

    UPSC 2022 Topper Garima Lohia भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय विदेश सेवा भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ए और समूह बी में नियुक्ति के लिए कुल 933 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    UPSC 2022 Topper Garima Lohia (AIR 2): यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं।

    एजुकेशन डेस्क। UPSC 2022 Topper Garima Lohia: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई 2022 के अंतिम परिणाम 23 मई 2022 घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी की गई सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में साल 2021 की तरह 2022 में भी लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। पहले स्थान पर जहां, इशिता किशोर रहीं हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गरिमा बिहार से ताल्लुक रखती हैं।

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

    UPSC Final Result 2023 OUT: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना नाम और रोल नंबर खोजें

    डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

    बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसाा की गई है। अनुशंसित 933 उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के हैं, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी के हैं। 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

     UPSC 2022 Topper: पिछले साल भी तीन लड़कियां थी टॉप 3 पोजिशीन पर

    यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार रहीं थीं। श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला था। वहीं, अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881) को पांचवां स्थान मिला था।