Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC 2022 Topper Mayur Hazarika (AIR 5): यूपीएससी सीएसई में पांचवी रैंक पाकर भी मयूर नहीं बनना चाहते IAS

    By Jagran NewsEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 23 May 2023 06:20 PM (IST)

    UPSC 2022 Topper Mayur Hazarika यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी 2022 के फाइनल परिणाम में असम के मयूर ने देश में पांचवीं रैंक हासिल कर अपना नाम Top-5 रैंक में दर्ज करवाया है।

    Hero Image
    UPSC 2022 Topper Mayur Hazarika (AIR 5): यूपीएससी सिविल सेवा एग्जाम में असम के मयूर ने 5वीं रैंक हासिल की।

    UPSC 2022 Topper Mayur Hazarika (AIR 5): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यूपीएससी 2022 में मयूर हजारिका ने देश में 5th रैंक प्राप्त की है। पहले, दूसरे और चौथे स्थान पर जहां लड़कियों ने बाजी मारी है वहीं पांचवे स्थान पर मयूर हजारिका रहे हैं। मयूर हजारिका दूसरे लड़के रहे जिन्होंने Top-5 रैंक में जगह प्राप्त की है। उनसे पहले तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे हैं। जहां सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के बाद लोग IAS को प्राथमिकता देते हैं लेकिन मयूर का इससे थोड़ा हटकर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Topper Smriti Mishra (AIR 4): सिविल सेवा परीक्षा में स्मृति मिश्रा ने हासिल की देश में चौथी रैंक

    UPSC 2022 Topper Mayur Hazarika: नहीं बनना चाहते IAS

    यूपीएससी सीएसई को पास करने वाले ज्यादातर कैंडिडेट्स का सपना जहां इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) में जाने की होती है लेकिन मयूर का सपना कुछ और ही है। मयूर हजारिका ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी प्राथमिकता में आईएएस कहीं है ही नहीं। यूपीएससी 2022 में 5वीं रैंक प्राप्त करने वाले मयूर भारतीय विदेश सेवा (IFS) में में जाना चाहते हैं।

    UPSC 2022 Topper: कौन हैं मयूर हजारिका

    मयूर हजारिका असम राज्य के नागांव के रहने वाले है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनको टॉप करने की उम्मीद नहीं थी लेकिन अभी वे अपने परिणाम से खुश हैं। इसके साथ उन्होंने बताया की यूपीएससी सीएसई के लिए उन्होंने स्मार्ट तरीके से तैयारी को अंजाम दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मयूर ने टॉप-5 में जगह प्राप्त करने पर अपनी खुशी जाहिर की। आगे चलकर वे भारतीय विदेश सेवा में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Topper: इशिता किशोर को थी सफलता की पूरी उम्मीद, DU-SRCC से अर्थशास्त्र की पढ़ाई