Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC 2022 Topper: दूसरे प्रयास में अभिनव सिवाच ने सिविल सेवा परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल कर लहराया परचम

    UPSC 2022 Topper संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें हरियाणा के रहने वाले अभिनव सिवाच ने देशभर में 12th रैंक हासिल कर दूसरी बार इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

    By Jagran NewsEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 24 May 2023 06:19 AM (IST)
    Hero Image
    UPSC 2022 Topper: यूपीएससी सीएसई 2022 में अभिनव सिवाच ने दूसरे अटेम्प्ट में 12वीं रैंक हासिल की।

    UPSC 2022 Topper: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में माना जाता है। इसी कठिन परीक्षा यूपीएससी सीएसई 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभिनव सिवाच ने 12वीं रैंक हासिल कर देशभर में अपना परचम लहराया है। फाइनल चरण के लिए 933 कैंडिडेट्स में 12वीं रैंक हासिल करने पर अभिनव ने अपनी खुशी जाहिर की। अभिनव सिवाच अभी 28 वर्ष के हैं। उन्होंने इससे पहले भी यूपीएससी परीक्षा पास की है। 2020 एग्जाम में उन्हें 16वीं रैंक हासिल हुई थी। इस बार उन्होंने अपनी रैंक में सुधार करते हुए 12वीं रैंक प्राप्त कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Topper Smriti Mishra (AIR 4): सिविल सेवा परीक्षा में स्मृति मिश्रा ने हासिल की देश में चौथी रैंक

    UPSC 2022 Topper Abhinav Siwach (AIR 12): कौन हैं अभिनव सिवाच

    अभिनव सिवाच हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जनपद में आने वाले गोरखपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सतबीर सिवाच है जो आबकारी एवं कराधान उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान समय में अभिवन सिवाच का परिवार हिसार में रह रहा है।

    UPSC CSE 2022 Topper: नायब तहसीलदार बनने के बाद ही आईएएस बनने का सपना रखा जिंदा

    अपने पिता एवं चाचा को उच्च पदों पर देखकर उन्होंने भी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन की तैयारी की ठान ली। तैयारी करते-करते वे नायब तहसीलदार के पद के लिए चुन लिए गए। नायब तहसीलदार बनने के बाद भी उन्होंने आईएएस बनने का सपना जिंदा रखा और इसके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम किया। दिन में ड्यूटी करने के बाद वे बचे हुए टाइम में परीक्षा की तैयारी करने लगे। इसके बाद उन्होंने पहली बार 2020 एग्जाम में 16वीं रैंक के साथ परीक्षा पास की। लेकिन वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक बार फिर से परीक्षा की तैयारी की और यूपीएससी 2022 में एक बार फिर से देशभर में 12वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया।

    यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Topper: इशिता किशोर को थी सफलता की पूरी उम्मीद, DU-SRCC से अर्थशास्त्र की पढ़ाई