UPPSC RO ARO: यूपी आरओ एआरओ एग्जाम खत्म, Exam Analysis यहां से करें चेक
यूपी आरओ एआरओ एग्जाम का आयोजन आज एक शिफ्ट में हुआ है। परीक्षा दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर संपन्न हुई है। इसके बाद सभी परीक्षार्थी यहां से प्रश्न पत्र की डिटेल हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने प्रश्न पत्र का विश्लेषण करके परीक्षा में किये गए प्रदर्शन का आंकलन कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आज समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पदों की परीक्षा आज यानी 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में 10.76 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक आयोजित की गई है। एग्जाम के संपन्न होने के बाद स्टूडेंट्स एवं कोचिंग सेंटर की ओर से किये गए विश्लेषण के मुताबिक इस साल का प्रश्न पत्र मध्यम स्तर से कठिन की ओर रहा है।
आरओ-एआरओ प्रीलिम एग्जाम पैटर्न
यूपीपीएससी आरओ/ एआरओ भर्ती प्रीलिम एग्जाम के पेपर में 2 खंड होते हैं। दोनों को मिलाकर परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं। इसमें से 140 प्रश्न सामान्य अध्ययन एवं 60 प्रश्न सामान्य हिंदी विषयों से पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय यानी कि 180 मिनट प्रदान किये जाते हैं।
यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। दोनों ही पेपर का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। पेपर के बीच में किसी भी प्रकार का अंतराल नहीं होगा। जनरल स्टडीज के पेपर को हल करने के लिए 120 मिनट दिए जायेंगे वहीं जनरल हिंदी विषय के पेपर को हल करने के लिए 60 मिनट दिए जायेंगे।
सफल अभ्यर्थी मेंस एग्जाम के लिए होंगे क्वालीफाई
जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे केवल उनको भी मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चरण टाइपिंग टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
कितने पदों पर होनी है भर्ती
इस वर्ष UPPSC की ओर से RO/ ARO के कुल 411 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त प्राप्त करेंगे उन्हें भर्ती के अगले चरण मेंस एग्जाम/ टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उमींदवारो को ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।