Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC RO ARO Exam Date: यूपी समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा तिथि घोषित, चेक करें डेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 05:19 PM (IST)

    यूपीपीएससी आरओ/ एआरओ ( UPPSC RO ARO Exam Date 2023) परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं इस भर्ती अभियान के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी ( के कुल 411 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करना चाहिए।

    Hero Image
    UPPSC RO ARO Exam Date: यूपी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा तिथि घोषित, चेक करें डेट

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा तिथि की घोषित कर दी गई है। इसके तहत, यूपीपीएससी आरओ/एआरओ (UPPSC RO ARO Exam Date 2023) एग्जाम अगले साल फरवरी में 11 तारीख, 2024 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विभिन्न केंद्रों में कंडक्ट कराई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC RO ARO Exam Date 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा 

    RO और ARO एग्जाम दो पालियों में फर्स्ट शिफ्ट सुबह 9: 30 बजे से 11: 30 तक कराई जाएगी। वहीं, सेकेंड शिफ्ट 2: 30 से 5: 30 तक होगी। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर इससे संबंधित सूचना को पढ़ लें। इस परीक्षा के लिए 09 नवंबर, 2023 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं, अब आयोग की ओर से एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी एग्जाम से चंद दिन पहले रिलीज किए जाएंगे। यूपीपीएससी इस संबंध में जानकारी पोर्टल पर शेयर कर सकता है। इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 

    UPPSC RO ARO Exam Date 2023: कुल 411 पदों पर होनी है भर्ती 

    यूपीपीएससी (UPPSC) इस भर्ती अभियान के माध्यम से समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के कुल 411 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उन कैंडिडेट्स को अनुमति दी गई थी, जिन्होंने किसी भी विषय स्नातक डिग्री प्राप्त की हो।  वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की  आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें: UPPSC RO/ARO Exam 2023: आज ही करें उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन, 411 पदों के लिए भर्ती