Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UPPSC Answer Key: उत्तर प्रदेश RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा के आंसर-की इस तारीख तक, uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 12:54 PM (IST)

    UPPSC ने आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 की पहले अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (UPPSC RO ARO Answer Key 2023) जारी की जाएंगी और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। जिस किसी भी उम्मीदवार को आयोग द्वारा जारी किए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति होती है तो वे इस UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करा सकेंगे।

    Hero Image
    UPPSC RO ARO Answer Key 2023: जानें कब जारी होगी आंसर-की।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन बीते रविवार, 11 फरवरी 2024 को राज्य के विभिन्न जनपदों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया। परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों को आधिकारिक उत्तर-कुंजियों (UPPSC RO ARO Answer Key 2023) का इंतजार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC RO ARO Answer Key 2023: आंसर-की इस तारीख तक

    UPPSC ने आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 की पहले अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (UPPSC RO ARO Answer Key 2023) जारी की जाएंगी और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। जिस किसी भी उम्मीदवार को आयोग द्वारा जारी किए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति होती है तो वे इस UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करा सकेंगे।

    UPPSC ने आंसर की जारी किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पूर्व वर्षों की परीक्षाओं के पैटर्न को देखें तो आंसर-की परीक्षा तिथि से 4-5 दिनों के भीतर जारी की जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग द्वारा आधिकारिक उत्तर-कुंजियों (UPPSC RO ARO Answer Key 2023) को 16 फरवरी के आस-पास जारी किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें - UPPSC समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के दोनों सत्रों की परीक्षा संपन्न, यहां चेक करें एग्जाम एनालिसिस

    UPPSC RO ARO Answer Key 2023: uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

    उत्तर प्रदेश RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 2023 के आंसर-की जारी किए जाने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आयोग की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक से आंसर-की PDF को डाउनलोड कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें - India Post Recruitment 2024: डाक विभाग उत्तर प्रदेश सर्किल में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, इस फॉर्म से करें आवेदन 16 फरवरी तक