Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UPPSC समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के दोनों सत्रों की परीक्षा संपन्न, यहां चेक करें एग्जाम एनालिसिस

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 05:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा रहा। एग्जाम दो सत्र में आयोजित किया जा रहा है। पहले सत्र की परीक्षा का आयोजन सुबह 930 बजे से 1130 बजे तक करवाया गया है वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन दोपहर 230 से 330 तक करवाया गया है।

    Hero Image
    UPPSC RO ARO Prelims 2024 Exam Analysis यहां से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आज समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पदों पर हो रही भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक संपन्न करवाई गयी है। इस एग्जाम के संपन्न होने के बाद अब प्रश्नपत्र के विश्लेषण किया गया है। इसके अनुसार इस बार यूपीपीएससी आरओ/ एआरओ भर्ती के लिए प्रश्न पत्र का न ही ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा सरल स्तर का रहकर मीडियम लेवल का रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परीक्षा पैटर्न

    यूपीपीएससी आरओ/ एआरओ भर्ती 2024 प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं। इसमें से 140 प्रश्न सामान्य अध्ययन एवं 60 प्रश्न सामान्य हिंदी विषयों से पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय यानी कि 180 मिनट प्रदान किये जाते हैं।

    यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जा चुकी है जिसमें उम्मीदवारों से कुल 140 प्रश पूछे जाते हैं। दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 से 3:30 तक करवाया गया है। 

    कितने पदों पर होनी है भर्ती

    इस वर्ष UPPSC की ओर से RO/ ARO के कुल 411 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त प्राप्त करेंगे उन्हें भर्ती के अगले चरण मेंस एग्जाम/ टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उमींदवारो को ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2024: इसरो में वैज्ञानिक, इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 1 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म