Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC Exams Calendar 2022: यूपीपीएससी परीक्षा 2022 कैलेंडर जारी, यहां जानें कब होंगी लेक्चरर और ARO सहित अन्य परीक्षाएं

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:54 AM (IST)

    UPPSC Exams Calendar 2022 जारी शेड्यूल के मुताबिक कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी या प्रोग्रामर ग्रेड-2 की भर्ती परीक्षा 05 मार्च 2022 को होगी। इसके अलावा लेक्चरर (पुरुष या महिला) सरकारी इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2020 13 मार्च को आयोजित होगी।

    Hero Image
    UPPSC Exams Calendar 2022: यूपीपीएससी ने इस साल होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPPSC Exams Calendar 2022: यूपीपीएससी ने इस साल होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission, UPPSC) ने इस साल होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को कार्यक्रम UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब पोर्टल पर जाकर एग्जाम कैलेंडर फॉर 2022 टैब पर क्लिक करके टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। कैलेंडर आमतौर पर आयोग द्वारा दिसंबर में जारी किया जाता है, लेकिन राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के कारण, पूरा कैलेंडर जनवरी 2022 में आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जारी शेड्यूल के मुताबिक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी या प्रोग्रामर ग्रेड-2 की भर्ती परीक्षा 05 मार्च 2022 को होगी। इसके अलावा, लेक्चरर (पुरुष या महिला) सरकारी इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2020, 13 मार्च को आयोजित होगी। वहीं यूपी पीएससी मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 9 सितंबर 2022 को किया जाएगा। जारी टाइमटेबल के अनुसार, स्टॉफ नर्स मेल भर्ती परीक्षा 2017 (re-advertised in 2022) 10 अप्रैल 2022 को होगी। इसके साथ ही कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस (Combined State Engineering Services (general/special selection) परीक्षा का संचालन 17 अप्रैल, 2022 में किया जाएगा। इसके साथ ही कंबाइंड स्टेट या अपर सबोर्डिनेट सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2021 (UPPSC Main 2021) अब 22 और 23 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भर्ती परीक्षाओं में रिव्यू ऑफिसर, एआरओ की परीक्षा भी अप्रैल के महीने में 24 तारीख को आयोजित की जाएगी।

    उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यूपीपीएससी द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, साल 2022 में विभिन्र भर्ती परीक्षाएं मार्च से दिसंबर 2022 तक होने वाली हैं। हालांकि, आयोग के अधिकारियों के अनुसार, जारी की गई तारीखें स्थिति की आवश्यकता के अनुसार बदल सकती हैं, इसलिए इस बात का उम्मीदवार विशेष तौर पर ध्यान रखें।