Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC Exam Calendar 2025: यूपीपीसीएस कैलेंडर हुआ जारी, PCS, स्टाफ नर्स, लेक्चरर सहित अन्य एग्जाम के लिए डेट घोषित, देखें लिस्ट

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 10:00 PM (IST)

    यूपीपीएससी की ओर से वर्ष 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कुल 37 परीक्षाओं का आयोजन करवाया जायेगा। इनमें से कई एग्जाम के लिए डेट को आरक्षित रखा गया है। आप यहां से एग्जाम और उनके डेट की पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    UPPSC Exam Calendar 2025 यहां से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से वर्ष 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। UPPSC 2025 Calendar ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है। एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष कुल 37 परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा जिसमें से कई एग्जाम के लिए डेट को आरक्षित रखा गया है। सभी एग्जाम की लास्ट आप डेट वाइज यहां से चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपीपीसीएस कैलेंडर

    यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 के सभी एग्जाम के नाम और उनकी एग्जाम डेट की जानकारी नीचे दी गई से प्राप्त कर सकते हैं।

    • स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) (मुख्य) परीक्षा-2023: 16.02.2025 (रविवार)
    • स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक (पुरूष/महिला) (मुख्य) परीक्षा-2023: 23.02.2025 (रविवार)
    • उ०प्र० विश्वविद्यालय (केन्द्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024: 02.03.2025 (रविवार) से
    • सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024: 23.03.2025 (रविवार) से
    • सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024: 20.04.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 27.04.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 04.05.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 11.05.2025 (रविवार)
    • वैज्ञानिक अधिकारी (स्कीनिंग) परीक्षा-2023: 18.05.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 01.06.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 15.06.2025 (रविवार)
    • सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024: 29.06.2025 (रविवार) से
    • अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 (तृतीय चरण): 13.07.2025 (रविवार)
    • प्रवक्ता, राजकीय डिग्री कॉलेज (स्कीनिंग) परीक्षा-2017 (संगीत वादन (सितार) विषय): 17.07.2025 (गुरुवार)प्रवक्ता, राजकीय डिग्री कॉलेज (स्कीनिंग) परीक्षा-2017 (संगीत वादन (तबला) विषय): 18.07.2025 (शुक्रवार)
    • आरक्षित: 26.07.2025 (शनिवार)
    • आरक्षित: 27.07.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 10.08.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 07.09.2025 (रविवार)
    • उ०प्र० प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन / प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023: 21.09.2025 (रविवार)
    • सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024: 28.09.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 05.10.2025 (रविवार)
    • सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025: 12.10.2025 (रविवार)
    • स्थापत्य एवं नियोजन सहायक (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024: 18.10.2025 (शनिवार)
    • आरक्षित: 02.11.2025 (रविवार)
    • आरक्षित: 06.11.2025 (गुरुवार)
    • आरक्षित: 09.11.2025 (रविवार)
    • उ०प्र० प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 (अवशेष विषय): 26.11.2025 (बुधवार)
    • आरक्षित: 30.11.2025 (रविवार)
    • प्रवक्ता, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (स्कीनिंग) परीक्षा-2023 (प्रथम सत्र-शल्य तंत्र तथा द्वितीय सत्र-रचना शारीर): 02.12.2025 (मंगलवार)
    • प्रवक्ता, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (स्कीनिंग) परीक्षा-2023 (प्रथम सत्र-रोग निदान तथा द्वितीय सत्र-अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद): 03.12.2025 (बुधवार)
    • प्रवक्ता, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (स्कीनिंग) परीक्षा-2023 (प्रथम सत्र-रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना तथा द्वितीय सत्र द्रव्यगुण): 04.12.2025 (गुरुवार)
    • आरक्षित: 07.12.2025 (रविवार)
    • प्रवक्ता, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (स्कीनिंग) परीक्षा-2023 (प्रथम सत्र-संहिता संस्कृत एवं सिद्धान्त तथा द्वितीय सत्र-किया शारीर): 09.12.2025 (मंगलवार)
    • प्रवक्ता, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (स्कीनिंग) परीक्षा-2023 (प्रथम सत्र-शालाक्य तंत्र तथा द्वितीय सत्र-प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग): 10.12.2025 (बुधवार)

    अभ्यर्थी इन एग्जाम डेट्स के अनुसार अभी से अपनी परीक्षा तैयारियों को शुरू कर सकते हैं।

    UPPSC Exam Calendar 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें: SSC Exam Calendar 2025: एसएससी ने सत्र 2025-26 में होने वाली भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर किया जारी, डेट वाइज प्राप्त करें पूरी डिटेल