SSC Exam Calendar 2025: एसएससी ने सत्र 2025-26 में होने वाली भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर किया जारी, डेट वाइज प्राप्त करें पूरी डिटेल
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से वर्ष 2025 से लेकर 2026 तक होने वाली भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर या इस पेज से आगे होने वाली सभी 20 भर्तियों की डेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसी के अनुसार आप अपनी तैयारियां भी शुरू कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सत्र 2025-26 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन डेट्स एवं परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है। अब अभ्यर्थी इन डेट्स को ध्यान में रखकर भर्ती की तैयारियां पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थी सभी भर्तियों की डेट्स की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज से आगे होने वाले सभी भर्ती से जुड़ी डेट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025-26
भर्ती नाम | आवेदन तिथि | एग्जाम डेट |
जेएएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (only for DoPT) | 28 फरवरी से 20 मार्च 2025 | अप्रैल/ मई 2025 |
एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (only for DoPT) | 6 से 26 मार्च 2025 | अप्रैल/ मई 2025 |
एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022- 2024 | 20 मार्च से 9 अप्रैल 2025 | अप्रैल/ मई 2025 |
सेलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज XIII, 2025 | 16 अप्रैल से 15 मई 2025 | जून/ जुलाई 2025 |
एसएससी सीजीएल एग्जामिनेशन 2025 | 22 अप्रैल से 21 मई 2025 | जून/जुलाई 2025 |
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2025 | 16 मई से 14 जून 2025 | जुलाई/ अगस्त 2025 |
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल परीक्षा 2025 | 27 मई से 25 जून 2025 | जुलाई/ अगस्त 2025 |
एसएससी एमटीएस (Non- Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination-2025 | 26 जून से 25 जुलाई 2025 | सितंबर/ अक्टूबर 2025 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025 | 29 जुलाई से 21 अगस्त 2025 | अक्टूबर/ नवंबर 2025 |
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 | 5 से 28 अगस्त 2025 | अक्टूबर/ नवंबर 2025 |
संयुक्त हिन्दी अनुवादक परीक्षा 2025 | 26 अगस्त से 18 सितंबर 2025 | अक्टूबर/ नवंबर 2025 |
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और दिल्ली पुलिस महिला परीक्षा 2025 | 2 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 | नवंबर/ दिसंबर 2025 |
कॉन्स्टेबल (ड्राइवर)- दिल्ली पुरुष पुलिस परीक्षा 2025 | 19 सितंबर से 12 अक्टूबर 2025 | नवंबर/ दिसंबर 2025 |
हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 | 7 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 | दिसंबर 2025/ जनवरी 2026 |
हेड कांस्टेबल- सहायक वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली-प्रिंटर दिल्ली पुलिस ऑपरेटर (टीपीओ) परीक्षा 2025 | 14 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025 | दिसंबर 2025/ जनवरी 2026 |
ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 | 30 अक्टूबर से 19 नवंबर 2025 | जनवरी/ फरवरी 2026 |
सेंट्रल आर्म्ड में कांस्टेबल (जीडी), पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा 2026 | 11 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 | मार्च/ अप्रैल 2026 |
जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 | 16 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 | जनवरी/ फरवरी 2026 |
एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 | 23 दिसंबर से 12 जनवरी 2026 | जनवरी/ फरवरी 2026 |
एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 | 15 जनवरी से 4 फरवरी 2026 | मार्च/ अप्रैल 2026 |
20 भर्तियों के लिए जारी हुआ है टाइम टेबल
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से कुल 20 भर्तियों के लिए टाइम टेबल जारी किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी इनमें से जिन-जिन भर्तियों में शामिल होने जा रहे हैं वे अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।