UPPSC Exam Calendar 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, ये है पीडीएफ डाउनलोड लिंक
UPPSC Exam Calendar 2023 PDF Download उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के दौरान 8 परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम घोषित किया ...और पढ़ें
एजुकेशन डेस्क। UPPSC Exam Calendar 2023 PDF Download: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक और यूपी पीएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश राज्य के सरकार के विभिन्न विभागों में घोषित पदों/रिक्तियों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम की घोषणा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने की है। आयोग ने यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2023 के माध्यम से कुल 8 परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है। यूपी पीसीएस 2023, पीसीएस (जे) 2022, एपीओ 2022, आदि शामिल हैं। यूपीपीएससी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 18 मई को किया जाएगा और पीसीएस (जे) प्रिलिम्स 2022 को आयोग द्वारा 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
UPPSC एग्जाम कैलेंडर 2023 PDF डाउनलोड लिंक
यह भी पढ़ें - UPSC Calendar 2023: यूपीएससी कैलेंडर 2023 रिलीज, 28 मई को सिविल सेवा प्रीलिम्स और 19 फरवरी को होगी IES परीक्षा
UPPSC Exam Calendar 2023: ये हैं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तारीखें
- 8 जनवरी - आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022
- 9/10 जनवरी - सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022
- 12 फरवरी - उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022
- 19 मार्च - खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022
- 14 मई - सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023
- 23/24/25 मई - न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022
- 23 सितंबर से - सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023
- 9 अक्टूबर से - सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023

UPPSC Exam Calendar 2023: ऐसे डाउनलोड करें यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2023 पीडीएफ
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार वैकल्पिक तौर पर यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2023 पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट, uppsc.up.nic.in से डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों वेबसाइट पर विजट करना होगा और फिर डाउनलोड सेक्शन में सम्बन्धित लिंक से उम्मीदवार यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।