Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP School Timing: यूपी सरकार ने ठंड के चलते स्कूल टाइमिंग में किया बदलाव, जानें किस टाइम लगेंगी क्लास

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 12:59 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्यभर में बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव की घोषणा की गयी है। राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब कक्षा 1 से 8वीं क्लास के लिए कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक होंगी। इसके साथ ही राज्य में विंटर वेकेशन 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा।

    Hero Image
    UP School Timing: यूपी सरकार ने सर्दियों के कारण स्कूल समय में किया बदलाव।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य में ठंड और कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ समय में शीतलहर के चलते रात को टेम्प्रेचर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल जाने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बढ़ती सर्दी के चलते स्टूडेंट्स के हेल्थ पर भी असर पड़ सकते है जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव करने का फैसल किया है। यूपी सरकार की ओर से यह आदेश प्राइमरी और मिडिल स्कूल यानी कि कक्षा 1 से 8वीं कक्षा तक के लिए जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये रहेगी टाइमिंग

    राज्य सरकार के आदेशानुसार ठंड को देखते हुए क्लास 1 से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से लगेंगी जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेंगी। इसके साथ ही कई राज्यों ने ठंड को देखते हुए अलग-अलग आदेश जारी किये हैं। इसके अलावा राज्य के कुछ जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का एलान किया है। इसमें जालौन जिले में स्कूल 31 दिसंबर तक वहीं अलीगढ़ में स्कूल शुक्रवार और शनिवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

    विंटर वेकेशन पहले ही हो चुका है घोषित

    उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से विंटर वेकेशन का एलान पहले ही कर दिया गया है। राज्य में विंटर वेकेशन 31 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 14 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। इस प्रकार से राज्य में कुल 15 दिनों के लिए सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की गयी है। विंटर वेकेशन के साथ ही राज्य सरकार की ओर से ठंड पर लगातार नजर रखी जाएगी। अगर इस दौरान ठंड कम नहीं होती है तो 14 जनवरी के बाद भी विंटर वेकेशन को बढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- UP Winter Vacations: उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियों का एलान, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल