Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Constable Bharti सूचना के इंतजार में बैठे लाखों अभ्यर्थी, बिहार में महीनों में पूरी हुई शिक्षक भर्ती

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 03:46 PM (IST)

    UP Police Constable Bharti 2023 बिहार में पहले चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जून में शुरू की गई थी। कुल 170461 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन जुलाई तक स्वीकार किए गए थे। इसके बाद 24 से 26 अगस्त 2023 तक इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद अक्टूबर में नतीजों का एलान भी कर दिया गया। व

    Hero Image
    UP Police Constable Bharti सूचना के इंतजार में बैठे लाखों अभ्यर्थी, बिहार में महीनों में पूरी हुई शिक्षक भर्ती

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UP Police Constable Bharti 2023: यूपी में 52 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लाखों कैंडिडेट्स अभी तक एक तरफ जहां, अभी तक नोटिफिकेशन की राह ही देख रहे हैं। वहीं, बिहार में कुछ महीनों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई है। राज्य में 1 लाख 70 हजार से अधिक शिक्षक पदों भर्ती के लिए पहले चरण । वहीं, अब सेकेंड फेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Constable Bharti 2023: 15 जुलाई को जारी होना था नोटिफिकेशन 

    उत्तर प्रदेश में 52 हजार कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती पर गौर करें तो इस संबंध में प्रशासन की ओर से घोषणा की गई थी कि 15 जुलाई तक आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी। इसके बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, अब जुलाई से नवंबर बीतने को है लेकिन अभी तक इस भर्ती के संबंध में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिपाही भर्ती के साथ-साथ अन्य वैकेंसी के लिए ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने के लिए एजेंसी, कंपनीज से निविदाएं मांगी थीं। इसके लिए 16 अक्टूबर, 2023 तक का समय दिया गया था। अब यह समय भी बीत चुका है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। 

    UP Police Constable Bharti 2023: बिहार में शुरू हुई दूसरे चरण की भर्ती

    बिहार में पहले चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जून में शुरू की गई थी। कुल 1,70,461 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन जुलाई तक स्वीकार किए गए थे। इसके बाद 24 से 26 अगस्त, 2023 तक इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद अक्टूबर में नतीजों का एलान भी कर दिया गया। वहीं, पहले चरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद राज्य में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दूसरी तरफ यूपी में अभ्यर्थी अभी इंतजार ही कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: UP Police Bharti: यूपी पुलिस 52 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार खत्म, जानें कब से भरे जाएंगे फॉर्म