Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Answer Key 2024: यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ, हेड एवं असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती के लिए आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 09:30 AM (IST)

    यूपी पुलिस विभाग की ओर से वर्कशॉप स्टाफ हेड एवं असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से रिस्पॉन्स शीट एवं उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर ऑब्जेक्शन 1 मार्च 2024 तक दर्ज किया जा सकता है।

    Hero Image
    UP Police Answer Key यहां से कर सकते हैं डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ हेड एवं असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 29, 30, 31 जनवरी एवं 1 से 8 फरवरी 2024 को किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब UPPRPB की ओर से आंसर की जारी कर दी गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे यूपी पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इस इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की द्वारा आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

    UP Police answer key: इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं ऑनलाइन ऑब्जेक्शन

    आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे उत्तर कुंजी में दिए किसी आंसर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे उस पर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 1 मार्च 2024 रात्रि 12 बजे तक ओपन रहेगी। अभ्यर्थी एक प्रश्न पर केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    UP Police Bharti: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की रिस्पॉन्स शीट

    • यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको शीर्ष सूचनाएं में जाकर आंसर की लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब अगले पेज पर आपको ऑब्जेक्शन विंडो पर क्लिक करना है।
    • अब आप पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    UP Police Answer Key 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    इस भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्प डेस्क नंबर 044- 47749013 पर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Police Constable Exam: योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, कैंसिल की यूपी पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती परीक्षा