विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP NEET Counselling 2025: यूपी नीट यूजी राउंड-2 के लिए अब 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका, मेरिट लिस्ट 19 को होगी जारी

Published: Mon, 15 Sep 2025 03:49 PM (IST)

यूपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक एक्सटेंड कर दी ...और पढ़ें

UP NEET Counselling 2025 के लिए 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका।
UP NEET Counselling 2025 के लिए 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका।

HighLights

  1. यूपी नीट यूजी रजिस्ट्रेशन की डेट 18 सितंबर तक बढ़ी।
  2. मेरिट लिस्ट अब 19 सितंबर को होगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट्स को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो भी छात्र अभी तक स्टेट कोटा काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके थे वे अब 18 सितंबर 2025 सुबह 11 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के अलावा सिक्योरिटी मनी और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 18 सितंबर (अपरान्ह दो बजे) तय की गई है।

मेरिट लिस्ट अब 19 सितंबर को होगी जारी

आपको बता दें कि पहले राउंड 2 काउंसिलिंग के लिए मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी की जानी थी लेकिन अब संशोधित शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट 19 सितंबर 2025 को जारी किया जायेगा। राउंड 2 काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल नीचे टेबल से देख सकते हैं -

रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड करने की शुरुआत 10 सितंबर, 2025 शाम 5 बजे से शुरू
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2025 सुबह 11 बजे तक
रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 अपरान्ह 2 बजे तक
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि 19 सितंबर 2025
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तिथि 19 सितंबर शाम 5 बजे से लेकर 23 सितंबर शाम 5 बजे तक
अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की तिथि 24 सितंबर 2025
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि

25 से 27 सितंबर 2025 तथा 29 से 30 सितंबर और 3 अक्टूबर 2025

काउंसिलिंग फीस एवं सिक्योरिटी मनी

यूपी नीट यूजी दूसरे चरण की काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को 2000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। अभ्यर्थियों को धरोहर धनराशि राजकीय क्षेत्र की सीटों हेतु 30 हजार रुपये, निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की सीट के लिए 2 लाख रुपये तथा निजी क्षेत्र के डेंटल कॉलेज हेतु 1 लाख रुपये जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट: upneet.gov.in

रजिस्ट्रेशन का तरीका

  • यूपी नीट यूजी 2nd राउंड काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को स्टेट मेरिट के लिए रजिस्ट्रेशन (REGISTRATION FOR STATE MERIT) करना होगा।
  • PAY REGISTRATION FEE पर क्लिक करके निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
  • अभ्यर्थियों को PAY SECURITY MONEY पर क्लिक करके सिक्योरिटी मनी भरनी होगी।
  • उम्मीदवारों को CHOICE FILLING & LOCKING करना होगा।
  • इसके बाद RESULT जारी होगा जहां आप इस पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-2 काउंसिलिंग च्वाइस फिलिंग का अंतिम मौका आज