विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-2 काउंसिलिंग च्वाइस फिलिंग का अंतिम मौका आज

Published: Sun, 14 Sep 2025 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2025 09:16 AM (IST)

नीट यूजी राउंड 2 काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट आज यानी 14 सितंबर निर्धारित थी। रजिस्ट्रेशन होने के ...और पढ़ें

NEET UG Counselling 2025: आज तक च्वाइस फिलिंग का मौका।
NEET UG Counselling 2025: आज तक च्वाइस फिलिंग का मौका।

HighLights

  1. नीट यूजी राउंड 2 काउंसिलिंग के लिए आज तक च्वाइस लॉकिंग का मौका।
  2. राउंड 2 रिजल्ट 17 सितंबर को होगा जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 सितंबर निर्धारित थी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्रों को च्वाइस फिलिंग/ च्वाइस लॉकिंग करना होगा। च्वाइस लॉकिंग के लिए विंडो आज यानी 15 सितंबर 2025 तक ओपन रहेगी। च्वाइस लॉकिंग एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर की जा सकती है।

राउंड 2 काउंसिलिंग के लिए संशोधित शेड्यूल

रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि 4 सितंबर 2025
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक)
च्वाइस फिलिंग की डेट 5 से 15 सितंबर 2025 (सुबह 8 बजे तक)
च्वाइस लॉकिंग की तिथि 14 से 15 सितंबर 2025
राउंड 2 के लिए सीट प्रॉसेसिंग 15 से 16 सितंबर 2025
राउंड 2 रिजल्ट जारी होने की तिथि 17 सितंबर 2025
राउंड 2 रिपोर्टिंग की तिथि 18 से 25 सितंबर 2025

राउंड 2 काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए पात्रता

  • नीट यूजी राउंड 1 काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स जिन्हें सीट नहीं मिली है।
  • वेरिफिकेशन के दौरान आपकी राउंड 1 सीट अगर रद्द कर दी गई।
  • राउंड 1 में सीट आवंटित हुई, लेकिन अपग्रेड का विकल्प चुना।
  • सीट आवंटित हुई, लेकिन शामिल नहीं हुए।
  • निर्धारित समय के भीतर राउंड 1 सीट से इस्तीफा दे दिया।

काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग करने का तरीका

  • नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक जानकारी को दर्ज करके अपने अकाउंट को लॉगिन करें।
  • अकाउंट लॉगिन करने के बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  • इसके बाद छात्र अपनी सीट की च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग कर लें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

NEET UG Round 2 Counselling 2025 Registration Link

26 सितंबर तक राउंड के लिए पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग के बाद छात्र का रिजल्ट 17 सितंबर 2025 को घोषित कर दिया जायेगा। जिन छात्रों को दूसरे राउंड में सीट आवंटित होगी उनको 18 से 25 सितंबर तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन प्राप्त करना होगा। एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इंडियन एयर फोर्स में कैसे बनें गरुण कमांडो, चयन, ट्रेनिंग, कार्य सहित पूरी डिटेल करें चेक