Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड इंटर के परिणाम में आई गिरावट, पिछले वर्ष से इतने कम फीसदी पास हुए स्टूडेंट्स

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 04:35 PM (IST)

    UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में कुछ सुधार देखने को मिला है। पिछले साल जहां 88.19 फीसदी स्टूडेंट्स हुए थे। वहीं इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 89.78 रहा है। नतीजे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    Hero Image
    UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट में इस साल गिरावट देखने को मिली है।

    एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट में इस साल गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष के नतीजे कम बेहतर रहे हैं। साल 2023 में, जहां कुल 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, 2022 में यह आंकड़ा 85.33 फीसदी रहा था। इस आधार पर देखें तो करीब 9 फीसदी से ज्यादा परिणाम में गिरावट देखने को मिली है। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत देखें तो पिछले वर्ष 90.15 फीसदी रहा था, जबकि 81.21 फीसदी रहा था। वहीं, अगर इस साल को देखें तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। 2023 में लड़कियों का पास प्रतिशत 83% फीसदी रहा है। वहीं लड़कों का रिजल्ट काफी कम रहा है। यह 69.34 फीसदी पर सिमट गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: UPMSP UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर में लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे, दोनों कक्षाओं में अव्वल

    यह भी पढ़ें: UP Board Toppers List 2023: 10वीं में प्रियांशी और 12वीं में सुभाष ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

    यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

     यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक 2 पर करें क्लिक 

    मैट्रिक में हुआ सुधार

    यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में कुछ सुधार देखने को मिला है। पिछले साल जहां, 88.19 फीसदी स्टूडेंट्स हुए थे। वहीं, इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 89.78 रहा है। वहीं, अभी तक जिन परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परिणाम चेक नहीं कर पाए हों वे पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: UP Board Result 2023: इन डायरेक्ट लिंक की मदद से देखें यूपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं में 89.78 % स्टूडेंट्स पास