Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Toppers List 2023: 100 सालों में पहली बार यूपी बोर्ड ने जारी किए सबसे तेज नतीजे, चेक करें टॉपर लिस्ट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 02:02 PM (IST)

    UP Board 10th 12 Toppers List 2023 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। टॉपर लिस्ट जल्द ही पोर्टल पर रिलीज की जाएगी।

    Hero Image
    UP Board 10th, 12 Result Toppers List 2023: यूपी बोर्ड टॉपर लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज हो चुकी है।

    एजुकेशन डेस्क। UP Board 10th, 12 Result Toppers List 2023: यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा था कि 10वीं और 12वीं के नतीजों की 100 साल में सबसे तेज घोषणा की गई है। परीक्षा समाप्त होने की तारीख से 54 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिलीज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले शुभ ने 500 में से 489 नंबर ला कर 97.80 फीसदी नंबर स्‍कोर किए हैं। वहीं, अगर उनकी मार्कशीट देखें तो उन्होंने हिंदी में 98, मैथ्स में 99 और इंग्लिश में 96 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा, फिजिक्स में शुभ को 67 मार्क्स मिले हैं। इंटरमीडिएट कक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले शुभ भविष्य में IAS बनना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे चलकर वे सिविल सर्विसेज ज्वाइन करना चाहते हैं। वहीं, नतीजों में लड़कियों ने हाईस्कूल में 93.34 और इंटर में 83% लड़कियां पास हुई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी घोषित कर दी है। हाईस्कूल में प्रियांशी ने टॉप किया है। यूपी बोर्ड के परिणाम 2023 के अनुसार, कक्षा 10 के 179 छात्रों ने टॉप 10 में रैंक हासिल की है। ​​हाई स्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78% रहा है। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में टॉप 5 में 19 स्टूडेंट्स को जगह मिली है। सभी छात्रों ने 96.6% अंक प्राप्त किए हैं।

    UP Board 10th Topper List 2023: ये है यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर 

    • हाईस्कूल टॉप टेन लिस्ट
    • प्रियांशी सोनी-590 अंक
    • कुशाग्र पांडेय-587 अंक
    • मिश्कत नूर-587 अंक
    • कृष्णा झाा-586 अंक
    • अर्पित गंगवार-586 अंक
    • श्रेयांशी सिंह-586 अंक
    • आंशिक दुबे-585 अंक
    • सक्षम तिवारी-585 अंक
    • पियूष सिंह-585 अंक

    UP Board 10th Topper List 2023: ये हैं 12वीं के टॉपर

    रैंक 1: शुभ छाबड़ा, महोबा

    रैंक 2: सौरव गंगवार, पीलीभीत

    रैंक 3:अनामिका, इटावा

    रैंक 3: प्रियांशु उपाध्याय, फतेहपुर

    खुशी, फतेहपुर सुप्रिया, सिद्धार्थनगर

    UP 10th Result Pass Percentage: यूपी बोर्ड मैट्रिक का ऐसा रहा रिजल्ट

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल का पास प्रतिशत 89.78 रहा है। वहीं, इनमें 86.64 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। वहीं, 93.34 लड़कियां फीसदी लडकियां पास हुई हैं।

    यह भी पढ़ें: UPMSP UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: सौ सालों में पहली बार 25 अप्रैल को जारी हुए नतीजे, 10वीं, 12वीं दोनों में लड़कियां आगे

    ये हैं पिछले साल 12वीं की टॉपर्स लिस्ट

    पिछले साल दिव्यांशी ने 95.04 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर योगेश प्रताप सिंह और अंशिका यादव रहीं थीं। दोनों ने ही 95 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।

    ये हैं पिछले साल10वीं के मेधावी छात्र-छात्राएं

    यूपी बोर्ड में पिछले साल प्रिंस पटेल ने टॉप किया था। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।