Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 10th, 12th, Result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर नतीजों की घोषणा के लिए सीएम ने दिए निर्देश

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2022 01:55 PM (IST)

    UP Board 10th 12th Result 2022 उत्तर प्रदेश के 47 लाख छात्र-छात्राओं का यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट का इंतजार आज 15 जून 2022 को समाप्त हो सकता है। उत्त ...और पढ़ें

    Hero Image
    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया जा सकता है।

    LIVE upresults.nic.in UP Board 10th 12th Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजे, इन लिंक से करें चेक, 88.18 फीसदी 10वीं में पास

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board 10th, 12th, Result 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं कि हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं के नतीजें जल्द घोषित किए जाएं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज, 15 जून 2022 को जारी अपडेट के अनुसार, सीएम योगी ने कहा, "उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों/परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए।" बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार राज्य के 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। वहीं, यूपीएमएसपी द्वारा आधिकारिक अपडेट अभी तक जारी न किए जाने से परेशान हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UPMSP 10th, 12th Result 2022: आज होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट का ऐलान, जानें पिछले पांच वर्षों की तारीखें

    यह भी पढ़ें - UP Board Result 2022 Date: सीएम योगी के निर्देश के बाद UPMSP आज जारी करेगा रिजल्ट की तारीख upmsp.edu.in पर

    आज हो सकता है तारीख का ऐलान

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य के सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों वर्ष 2021-22 के लिए इस साल मार्च-अप्रैल 2022 के दौरान आयोजित की गई हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की तारीख का ऐलान आज यानि कि 15 जून 2022 को किसी भी समय किया जा सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री ने गुलाब देवी ने पिछले सप्ताह के दौरान जानकारी दी थी कि परिणाम 15 जून के बाद घोषित किए जा सकते हैं, ऐसी परिस्थिति में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी बहुत जल्द यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें - UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की तारीखों का आज होगा ऐलान, मंगलवार नही घोषित हो सकी तिथि

    UP Board 10th, 12th, Result 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों पर अब तक के अपडेट

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की तारीख का इंतजार कर रहे 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के मुताबिक परिषद द्वारा दोनो ही कक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शासन के तिथियों को लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्तावित तिथि में से किसी एक पर मुहर लगने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 202 डेट का औपचारिक ऐलान कर देगा। ऐसे परीक्षार्थी परेशान होने की बजाय आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    यह भी पढ़ें - UP Board Result 2022: शिक्षा मंत्री ने दी यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख पर ये जानकारी, जानें कब घोषित होंगे परिणाम

    UP Board 10th, 12th, Result 2022: इन वेबसाइट पर कर पाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 के लिए निर्धारित तारीख पर घोषणा के बाद परीक्षाओं में सम्मिलित हुए परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल और विषयवार प्राप्तांकों की ऑनलाइन अक-तालिका आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in, राज्य के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in और जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर देख सकेंगे। जहां, आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर परिणाम देखने के लिए लिंक को औपचारिक ऐलान के बाद एक्टिव किया जाएगा, वहीं जागरणजोश पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख पाएंगे।

    यह भी पढ़ें - UP Board 10th, 12th result 2022: इस दिन आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट