Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2022: शिक्षा मंत्री ने दी यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख पर ये जानकारी, जानें कब घोषित होंगे परिणाम

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2022 04:27 PM (IST)

    UP Board UPMSP Result 2022 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 47 लाख छात्र-छात्राओं के लिए परिणाम घोषित किए जाने की तारीख को लेकर महत्वपूर्ण अपडे ...और पढ़ें

    Hero Image
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को लेकर सामने आया महत्वपूर्ण अपडेट।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board UPMSP Result 2022: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए आयोजित की गई यूपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा का इंतजार उत्तर प्रदेश के 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की तिथि को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा अभी तक न होने से परीक्षार्थी परिणाम को लेकर परेशान हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड रिजल्ट पर जानकारी साझा की। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों की तैयारियों में लगा है और परिणाम बहुत जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने किसी निश्चित तारीख की जानकारी नहीं दी, हालांकि, उन्होंने 15 जून 2022 के आस-पास होने की संभावना जताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board UPMSP Result 2022: कब घोषित होंगे परिणाम?

    दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को पहले 9 जून और फिर 11 जून को घोषित किए जाने की फर्जी खबरे वायरल की जा रही हैं। इसे लेकर यूपी बोर्ड सचिव ने जानकारी दी कि ये अफवाह है और नतीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। वहीं, बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के मुताबिक, UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 की तारीख का औपचारिक ऐलान सोमवार, 13 जून 2022 को किया जा सकता है। इसके बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा 14 जून 2022 को की जा सकती है। ऐसे में परीक्षार्थियों को यूपीएमएसपी रिजल्ट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखना चाहिए।

    UP Board UPMSP Result 2022: कहां और कैसे कर पाएंगे चेक?

    वहीं, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के ध्यान देना चाहिए कि वे अपना परिणाम राज्य के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से देख पाएंगे। परीक्षार्थियों को नतीजों की घोषणा के बाद इस पोर्टल पर सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देख पाएंगे।