Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET Result 2022: यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम कब होगा जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 07:31 AM (IST)

    UGC NET Result 2022 यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षा का आयोजन विभिन्न चरणों में किया गया था। इसके बाद एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रोविजनल और फिर फाइनल परीक्षा आंसर-की रिलीज कर दी थी।

    Hero Image
    यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UGC NET Result 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। ताजा अपडेट के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। दरअसल, दोनो चक्र के लिए रिलीज हुई फाइनल आंसर-की के बाद से ही संभावना जताई जा रही है कि नतीजे किसी भी वक्त घोषित हो सकते हैं। हालांकि यूजीसी नेट रिजल्ट तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ugcnet.nta.nic.in. पेार्टल पर जाकर नतीजों से जुड़ी अपडेट की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि, यूजीसी नेट रिजल्ट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने यूजीसी नेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 चरणों में हुई थी परीक्षा 

    बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन एनटीए ने किया है। यह परीक्षा पहले चरण में जुलाई 09, 11, 12, 2022 को आयोजित हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 20 से 23 सितंबर, 2022 तक और तीसरे चरण की परीक्षा 29, 30 और अक्टूबर 1, 2022 को हुई थी। इसके बाद चौथे चरण 8 अक्टूबर, 10, 11, 12, 13, 14 और 22, 2022 अक्टूबर, 2022 को हुई थी।

    कई बार ऐसा होता है कि, कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन नंबर भूल जाते हैं, जिसकी वजह से परिणाम देखने में परेशानी होती है। इसलिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनकी मदद से कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन नंबर प्राप्त होगी। इसके बाद, अभ्यर्थी नतीजे देख सकते हैं।

    How to check UGC NET result 2022, if UGC NET application number is forgotten: यूजीसी नेट एप्लीकेशन नंबर भूलने पर ऐसे करें चेक

    कैंडिडेट्स सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। अब फिर "आवेदन संख्या भूल गए?" पर क्लिक करें। इसके बाद, संपर्क, विवरण दर्ज करें - नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन एंटर करें। अब अंत में, 'यूजीसी नेट आवेदन संख्या प्राप्त करें' पर क्लिक करें। इसके बाद, अब एप्लीकेशन नंबर एंटर करने के बाद अभ्यर्थी अपने नतीजे देख पाएंगे।