Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर जल्द होगी जारी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 12:48 PM (IST)

    यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए Exam City Intimation Slip कभी भी जारी हो सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी जानकारी दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा शहर एग्जाम सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    Hero Image
    UGC NET Exam City Slip जल्द होगी जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2023 एग्जाम में बस कुछ ही दिनों का समय शेष है। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनके लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की ओर से कभी भी एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। Exam City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

    एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

    • हम यहां एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने से लेकर स्टेप्स बता रहे हैं, इनको फॉलो करके आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
    • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उसका लिंक एक्टिवेट हो जायेगा उस पर क्लिक करें।
    • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
    • जानकारी सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने एग्जाम शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद वे परीक्षा के लिए अपनी यात्रा और अन्य तैयारियों को पूरा कर सकते हैं।

    एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व

    यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर किया जाएगा। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एग्जाम के समय एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से केंद्र पर लेकर जाएं।

    यह भी पढ़ें- SBI PO Exam 2023: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा की अंतिम दिनों में कैसे करें तैयारी, ये रहे टिप्स एंड ट्रिक्स