Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UGC NET Exam 2022: फेज 2 के लिए यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज, 28 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 09:46 AM (IST)

    UGC NET Exam 2022 एनटीए की ओर से यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा का आयोजन 5 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह चरण 28 फरवरी से 02 मार्च 2023 तक आयोजित किया ...और पढ़ें

    UGC NET Exam 2022: यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज हो गई है।

     एजुकेशन डेस्क। UGC NET Exam 2022: यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 फरवरी, 2023 से शुरू हो रहे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2022 के फेज 2 परीक्षा के लिए शहर जानने के लिए यह लिंक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिव किया है। इस परीक्षा में, जो भी अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की ओर से यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा का आयोजन 5 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह चरण 28 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

    हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

    यूजीसी नेट एग्जाम फेज 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने में किसी अभ्यर्थी को परेशान होती है तो वे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 011-40759000 पर या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

    UGC NET Exam 2022: यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप पर क्लिक करें। अब अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब आपकी परीक्षा शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसे  डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

    जल्द रिलीज होंगे प्रवेश पत्र 

    आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के लिए इंतजार करना होगा और यह पोर्टल पर ही रिलीज किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।