Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, इन डेट्स में होगी परीक्षा

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 01:04 PM (IST)

    UGC NET December 2023 राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक आयोजित करवाया जायेगा। परीक्षा शहर की जानकारी के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी किये जायेंगे।

    Hero Image
    UGC NET December 2023 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर होगी जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UGC NET December 2023: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी कि UGC NET एग्जाम का आयोजन करता है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। इस साल दूसरे सत्र का एग्जाम (यूजीसी नेट दिसंबर 2023) के लिए डेट्स का एलान पहले ही हो चुका है और उम्मीदवारों को अब एग्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है उनको बता दें कि यूजीसी की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जा सकती है। हालांकि यूजीसी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

    UGC NET 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम स्लिप

    • यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल- एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी के अनुसार एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं।

    UGC NET December 2023: 6 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

    यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा की शुरुआत 6 दिसंबर से की जाएगी और अंतिम पेपर 22 दिसंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व ही उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एग्जाम केंद्र पर जाते समय एक वैलिड पहचान पत्र और एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

    यहां भी पढ़ें- Delhi School Closed: आज से 10 नवंबर तक दिल्ली के स्कूलों में 6वीं से 12वीं तक ऑनलाइन क्लासेस