Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi School Closed: आज से 10 नवंबर तक दिल्ली के स्कूलों में 6वीं से 12वीं तक ऑनलाइन क्लासेस

    Delhi School Holidays दिल्ली राज्य सरकार ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते छुट्टियों को 10 नवंबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी स्टूडेंट्स के लिए विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। कक्षा 6वीं से 12वीं तक स्टूडेंट्स के लिए स्कूल को ऑनलाइन क्लास लेने की छूट प्रदान की गयी है।

    By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 06 Nov 2023 07:35 AM (IST)
    Hero Image
    Delhi School Closed: दिल्ली में अब 10 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Delhi School Closed: दिल्ली एनसीआर में तेजी से वायु प्रदुषण के चलते हवा का स्तर बेहद खतरनाक होता जा रहा है। इसी के चलते दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में स्थित सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक्स (X) के माध्यम से दी है। इसके अनुसार दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सरकार के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए विद्यालयों को ऑनलाइन क्लास लेने की छूट दी गयी है। विद्यालयों को 10 नवंबर 2023 तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

    लगातार वायु गुणवत्ता हो रही है खराब

    देश की राजधानी के साथ ही पुरे दिल्ली एनसीआर ने वायु की गुणवत्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब होती जा रही है। दिल्ली सरकार द्वारा आदेश में भी बताया गया कि दिल्ली में AQI 400 ऊपर निकल गया है जिसे गंभीर श्रेणी में रखा जाता है इसी के चलते राज्य सरकार की ओर से यह फैसला लेना पड़ा। कई इलाकों में तो AQI 500 से लेकर 900 तक पहुंच गया है।

    आपको बता दें कि दिल्ली के स्कूल शुक्रवार से पहले ही बंद थे केवल ऑनलाइन क्लासेज जारी थीं। अब इन छुट्टियों को और भी आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने लिखा पत्र

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एनसीआर राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से हाई लेवल मीटिंग करने के लिए पत्र लिखा है जिससे की इस स्थिति से निपटने के लिए कोई रास्ता निकाला जा सके।

    यह भी पढ़े- Military School Admission: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कैसे दिला सकते हैं अपने बच्चे को दाखिला, यहां से जाने प्रॉसेस