Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET Answer Key 2023: जारी होने वाले हैं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 के प्रोविजिनल आंसर-की

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 09:58 AM (IST)

    UGC NET Answer Key 2023 दिसंबर 2022 सत्र की पांच चरणों में 15 मार्च 2023 तक आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी अपने विषय की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से उत्तर-कुंजियां डाउनलोड कर सकेंगे।

    Hero Image
    UGC NET Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए अपडेट।

    एजुकेशन डेस्क। UGC NET Answer Key 2023: हाल में सम्पन्न हुई यूजीसी नेट परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के दिसंबर 2022 सेशन का आयोजन 5 चरणों में 15 मार्च 2023 तक किया गया। इन चरणों में निर्धारित विषयवार परीक्षा तारीखों पर सम्बन्धित विषय के लिए आवेदन किए उम्मीदवार परीक्षाओं में सम्मिलित हुए। इसके बाद अब एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन के सभी सेशन के विषयों के लिए प्रोविजिनल आंसर-की किए जाने हैं। हालांकि, एजेंसी ने अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां जारी किए जाने की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पूर्व परीक्षाओं के पैटर्न के आधार पर एनटीए यूजीसी नेट आंसर-की को 10 दिनों के भीतर जारी करता रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उम्मीदवार अपने विषय की यूजीसी नेट आंसर-की 2023 जल्द ही डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET Answer Key 2023: कहां और कैसे करें उत्तर-कुंजी डाउनलोड?

    एनटीए द्वारा दिसंबर 2023 सेशन के लिए यूजीसी नेट आंसर-की 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस पोर्टल पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अनौपचारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अप्लीकेशन नंबर से लॉग-इन करना होगा।

    यह भी पढ़ें - SSC Selection Post Phase 11: मंत्रालयों में 5369 नौकरियों के लिए जल्द करें आवेदन, बदली कई पदों की योग्यता

    UGC NET Answer Key 2023: आंसर-की पर दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां?

    एनटीए द्वारा यूजीसी नेट आंसर-की 2023 जारी किए जाने के बाद इस पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित की जाएंगी। इन आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराने के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की जारी करेगा। साथ ही, इसी के आधार पर एजेंसी द्वारा परीक्षा परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें - CBI Recruitment 2023: 5,000 पदों की भर्ती निकाली सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने, 3 अप्रैल तक ऐसे करें आवेदन