यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBI Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 5,000 पदों के लिए 3 अप्रैल तक ऐसे करें आवेदन
CBI Recruitment 2023 देश भर के विभिन्न राज्यों में बनाए गए रीजन के लिए कुल 5000 अप्रेंटिस की भर्ती के ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। CBI Recruitment 2023: सरकारी बैंक में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देश भर के विभिन्न राज्यों में बनाए गए रीजन में कुल 5,000 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा 20 मार्च 2023 को जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में 141, उत्तर प्रदेश में 615, बिहार में 526, झारखण्ड में 46, राजस्थान में 192, उत्तराखण्ड में 41, हरियाणा में 108, आदि समेत कुल पांच हजार अप्रेंटिस की रिक्तियां निकाली गई हैं। साथ ही, निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों की एक वर्ष के लिए काम करने का मौका दिया जाएगा और अधिकतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
CBI Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए 3 अप्रैल तक करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए विज्ञापित अप्रेंटिस के 5 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, centralbankofindia.co.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही यानी 20 मार्च से ही शुरू हो चुकी है, जबकि आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2023 निर्धारित है।
CBI Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए हेतु योग्यता
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी अप्रेंटिसशिप भर्ती अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, जिस क्षेत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2023 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
