UGC NET 2022 final answer key: यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की ugcnet.nta.nic.in पर रिलीज, जल्द आएगा परिणाम
UGC NET 2022 final answer keyयूजीसी नेट के परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि तिथियों की जांच करने के लिए आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। यह परीक्षा चार चरणों में आयोजित की गई है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UGC NET 2022 final answer key: यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की रिलीज हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए ने चार चरणों में आयोजित हुई यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट,नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज साइकल) परीक्षा के लिए जारी कर कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से भी आसंर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके यूजीसी नेट फाइनल परीक्षा की को ऐसे करें डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
Steps to download UGC NET final answer key 2022: यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर "यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 -फाइनल आंसर-की पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। अब अगले पेज पर यूजीसी नेट फाइनल आंसर की दिखाई देगी। अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
प्रोविजनल आंसर-की हाल ही में हुई है रिलीज
एनटीए ने हाल ही में परीक्षा की प्रोविनजल आंसर-की जारी की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उत्तर कुंजी जारी करने के बाद उम्मीदवारों से ऑब्जेक्शन उठाने के लिए कहा था। इसके तहत, उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर, 2022 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करनी थी। इसके बाद, आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है।
जल्द जारी होगा परिणाम
यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की रिलीज होने के बाद अब जल्द ही नतीजों की भी घोषणा कर दी जाएगी। एनटीए परिणाम के साथ यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2022 भी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर रिलीज किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें अपडेट मिल सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।