Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UCEED Result 2023 9 मार्च को uceed.iitb.ac.in पर होगा घोषित, 11 मार्च से स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 01:42 PM (IST)

    UCEED Result 2023 आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 मार्च 2023 से UCEED 20223 स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी ध्यान दें कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 13 जून 2023 है।

    Hero Image
    UCEED 2023 Result: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन रिजल्ट 9 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा।

     एजुकेशन डेस्क। UCEED 2023 Result: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (Undergraduate Common Entrance Exam for Design, UCEED Result 2023) रिजल्ट की घोषणा 09 मार्च, 2023 को किया जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (Indian Institute of Technology, Bombay IIT Bombay) अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) के परिणाम की घोषणा नौ मार्च, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 11 मार्च, 2023 से UCEED 20223 स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी ध्यान दें कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2023 है। कैंडिडेट्स को ध्यान देना होगा कि वे समय सीमा के भीतर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। लास्ट डेट बीतने के बाद लिंक को पोर्टल से हटा दिया जाएगा।

    How to Check UCEED 2023 Result: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी uceed.iitb.ac.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर UCEED 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब UCEED 2023 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब स्कोर को अच्छी तरह से देखें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    UCEED नतीजे घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के बाद, IIT बॉम्बे प्रवेश सूची जारी करेगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जो UCEED स्कोर/रैंक स्वीकार करने वाले कॉलेजों में प्रवेश के लिए चुने गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    यह भी पढ़ें: CEED 2023 Result आईआईटी बॉम्बे ने किए घोषित, ceed.iitb.ac.in पर ऐसे करें चेक