Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री लंका को ये पांच चीजें बनाती हैं बेहद खास, यहां दुनिया का सबसे खूबसूरत पिंक पहाड़ भी है

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 03:37 PM (IST)

    अगर आपको भी श्री लंका देश पसंद है और आप इसके बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। श्री लंका न केवल अपनी संस्कृति बल्कि भौगोलिक दृष्टिकोण से भी पर्यटकों के लिए बेहद ही खास है। यहां पढ़ें श्री लंका के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

    Hero Image
    श्री लंका का प्राचीन नाम सीलोन था।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: भारत के दक्षिण भाग में स्थित श्री लंका न केवल एक छोटा-सा द्वीप है, बल्कि भौगोलिक दृष्टि से भी इस देश ने तमाम पर्यटकों के मन में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अगर पड़ोसी देश में घूमने का जिक्र होता है, तो न केवल ऐतिहासिक तौर पर बल्कि भौगोलिक दृष्टिकोण से भी श्री लंका तमाम भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद है। श्री लंका को "इंडियन ओशन का पर्ल" यानी हिंद महासागर का मोती भी कहा जाता है। चारों तरफ समुद्र से घिरा यह देश अपनी खूबसूरती को लेकर प्रसिद्ध है। ऐसे में यदि आप भी श्री लंका घूमने का मन बना रहे हैं या श्री लंका को और ज्यादा करीब से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। हम आपको श्री लंका देश के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इस देश से और भी ज्यादा जुड़ाव महसूस करने में मदद कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री लंका नाम कैसे पड़ा

    क्या आप जानते हैं, प्राचीन काल में श्री लंका को सीलोन नाम से जाना जाता था। साल 1972 तक इसका नाम सीलोन ही था, जिसे बाद में बदलकर लंका कर दिया गया और इसके सम्मान में साल 1978 में लंका के आगे श्री को जोड़ा गया। इस तरह सीलोन से इसका नाम श्री लंका पड़ा।

    एक दिन में मौसम के मिजाज

    वैसे तो किसी भी देश में मौसम कुछ दिन व महीनों के लिए एक समान ही होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, आप श्री लंका में एक ही दिन में मौसम के अलग-अलग मिजाज से रूबरू हो सकते है। जी हां यहां आप समुद्र के पास गर्मी व पहाड़ों में ठंड का एहसास कर सकते हैं। आप यहां एक ही दिन में ठंडी हवा, धूप और बारिश को अनुभव कर सकते हैं, जो अपने आप में ही एक सुखद अनुभव है।

    यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में 8 स्थल शामिल

    एक छोटा-सा देश होने के बाद भी श्री लंका के 8 विश्व प्रसिद्ध स्थल यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल है, जिसमें कैंडी का पवित्र शहर, सिगिरिया, गैले का पुराना शहर, पोलोन्नारुवा प्राचीन शहर, रंगिरी दांबुला गुफा मंदिर, अनुराधापुरा, श्रीलंका के मध्य उच्चभूमि, सिंह राजा वन अभ्यारण्य शामिल हैं।

    दुनिया का सबसे ज्यादा जैव विविधता वाला देश

    श्री लंका को उसकी भौगोलिक पृष्ठभूमि और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। श्रीलंका हजारों प्रजातियों, वनस्पतियों और जीवों के लिए एक सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह है। श्रीलंका दुनिया का सबसे बड़ा जैव विविधता वाला देश है। यहां 3,300 से ज्यादा फूलों वाले पौधे, 400 पक्षियों और 240 प्रकार की तितलियों की प्रजातियों पाई जाती है, जो अपने आप में ही एक बेहतरीन रिकॉर्ड है।

    पिंक क्वार्ट्ज पहाड़

    श्री लंका न केवल अपनी जैव विविधता और संस्कृति के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां दुनिया के सबसे खूबसूरत पिंक क्वार्ट्ज पहाड़ भी हैं, जो दिखने में बेहद ही सुंदर लगते हैं। यह पहाड़ अपने आकर्षक गुलाबी रंग के लिए बेहद ही प्रसिद्ध है। साथ ही इसका धार्मिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्व है। इसे सिंहली भाषा में "जथिका नमल उयाना" के नाम से जाना जाता है। यह पहाड़ प्राचीन काल से पूजा और तीर्थयात्रा का भी विशेष केंद्र रहा है। 

    यह भी पढ़ें: दुनिया का ऐसा देश जहां विदेशी फिल्में और टेलीविजन सीरियल देखने पर मिलती है मौत की सजा