Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Grahan 2025: साल के अंतिम सूर्य ग्रहण पर स्टूडेंट्स के लिए जानने योग्य फैक्ट्स

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 03:15 PM (IST)

    आज रात्रि 10 बजकर 59 मिनट से स्टार्ट होकर 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 32 मिनट तक चलेगा। इस प्रकार से 4 घंटे 24 मिनट तक इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ेगा। चूंकि रात्रि की वजह से इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। भारत में अगला सूर्य ग्रहण अगस्त 2027 माह में देखा जा सकेगा।

    Hero Image
    Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण पर महत्वपूर्ण जानकारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण आज यानी 21 सितंबर 2025 को लगने वाला है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Of 2025) होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात्रि 10 बजकर 59 मिनट से स्टार्ट होकर 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 32 मिनट तक जारी रहेगा। चूंकि यह सूर्य ग्रहण रात में पड़ रहा है जिसके चलते इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 122 साल बाद सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार ग्रहण की शुरुआत पितृपक्ष से होगी वहीं इसकी समाप्ति भी पितृ पक्ष में ही होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य ग्रहण पर स्टूडेंट्स के लिए सीखने योग्य बातें

    सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पर अक्सर ही प्रवेश परीक्षाओं, भर्ती परीक्षाओं आदि में सवाल पूछे जाते रहे हैं। इसलिए यह स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में छात्रों को इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

    कब लगता है सूर्य ग्रहण

    सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य का कुछ या पूरा प्रकाश अवरुद्ध कर देता है। इस तरह से कुछ देर के लिए ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में आ जाते हैं। ऐसे में चांद सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक आने में कुछ समय के लिए रोक देता है। इस तरह से पृथ्वी के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।

    सूर्य ग्रहण से संबंधित महत्वपूर्ण फैक्ट्स

    • इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, होबार्ट, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड, वेलिंग्टन, नॉरफॉक द्विप के किंग्स्टन, क्राइस्टचर्च, फिजी और आसपास के द्विप में दिखाई देगा।
    • आज का सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण है अर्थात आज के ग्रहण में सूर्य का केवल कुछ भाग ही ढका रहेगा।
    • अगले दो सूर्य ग्रहण: वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो सूर्य ग्रहण 17 फरवरी और 12 अगस्त 2026 को पड़ेंगे। हालांकि, ये दोनों ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देंगे।
    • भारत में कब पड़ेगा अगला सूर्यग्रहण: वैज्ञानिकों की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में अगला सूर्य ग्रहण अगस्त 2027 में दिखाई देगा।
    • सूर्य ग्रहण पड़ने पर सभी इसे देखना चाहते हैं लेकिन आपको ऐसा विशेष चश्मे, फिल्टर का उपयोग करके देखा जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की कहानी, जागरण की जुबानी, देखें 1880 से शुरू होकर 1947 में कैसे बना तिरंगा