Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Success Story: दो बार साक्षात्कार में असफलता के बाद भी नहीं मानी हार, 3rd अटेम्प्ट में IAS बनीं पूज्य प्रियदर्शनी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 04:31 PM (IST)

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित होने वाले सिविल सर्विस एग्जाम 2018 में पूज्य प्रियदर्शनी ने देश भर में 11वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने इस एग्जाम में तीसरी तीसरे अटेम्प्ट में हासिल की। पूज्य प्रियदर्शिनी ने इससे पहले दो बार साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई किया लेकिन वे इसमें सफलता प्राप्त नहीं कर सकीं।

    Hero Image
    Success Story: आईएएस पूज्य प्रियदर्शनी की रोचक कहानी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित होने वाले सिविल सर्विस एग्जाम का कठिनतम एक्साम्स में से एक माना जाता है। इस एग्जाम में कुछ कठिन मेहनत करने वाले लोग ही सफलता की सीढ़ी चढ़ पाते हैं। आज हम उन्हीं सफल लोगों में से बात कर रहे हैं IAS पूज्य प्रियदर्शनी की, जिन्होंने अपने कठिन मेहनत और परिश्रम के दम पर वर्ष 2018 यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में 11वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूर्ण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बार इंटरव्यू में फेल होने के बाद छोड़ने का बना लिया था मन

    पूज्य प्रियदर्शनी तीसरे अटेम्प्ट इस मुकाम तक पहुंचने में सफल हुई। इससे पहले वे तीन बार असफलता का स्वाद चुकी थीं। यहां तक कि वे दो बार इंटरव्यू प्रक्रिया में तक में पहुंचने में कामयाब रहीं। लेकिन दोनों ही बार वे इंटरव्यू को क्लियर नहीं कर सकीं। इसके बाद उनकी हिम्मत टूट गयी और इन्होंने इसे छोड़ने का मन बना लिया। लेकिन परिवार के जोर देने और उनके सपोर्ट के दम पर उन्होंने फिर से हिम्मत जुटाकर तीसरी बार में इंटरव्यू राउंड क्लियर किया और 11वीं रैंक हासिल कर अपना व परिवार का नाम रोशन किया।

    विदेश से भी कर चुकीं हैं पढ़ाई

    पूज्य प्रियदर्शनी ग्रेजुएशन (बीकॉम) दिल्ली से करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री विदेश से हासिल की। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री न्यूयार्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हासिल करने के बाद वर्ष 2013 से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 5 साल तैयारी के बाद उन्हें 2018 में इसमें सफलता प्राप्त हुई।

    कैंडिडेट्स को दी ये सलाह

    IAS पूज्य प्रियदर्शनी ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे लोगों की भी यह सलाह दी कि वे कभी भी असफलता से घबराएं नहीं। सभी को अपनी असफलता का आंकलन करना चाहिए और होने वाली गलतियों पर लगातार काम करना चाहिए। गलतियों से सीखकर अवश्य ही अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- IAS success story: स्व-अध्ययन से 22 की उम्र में क्रैक किया UPSC, पहले ही प्रयास में IAS बनीं चंद्रज्योति

    comedy show banner
    comedy show banner