Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC Stenographer Admit Card: स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11 दिसंबर को होगी परीक्षा

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 10:42 AM (IST)

    स्टेनोग्राफर ग्रुप सी डी पेपर 1 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स जैसे- यूजरआईडी और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद ही प्रवेशपत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। परीक्षा का आयोजन अगले सप्ताह किया जाएगा।

    Hero Image
    SSC Stenographer Admit Card 2024: स्टेनोग्राफर ग्रुप सी, डी भर्ती पेपर 1 के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी (पेपर- I) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। आयोग ने एग्जाम के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in/login पर रिलीज किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC Stenographer Admit Card: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड 

    एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। अब, यहां लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब आपका लॉगिन पेज खुल गया है। अब पेज पर उपलब्ध पेपर I लिंक के लिए SSC स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2024 पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    SSC Stenographer Admit Card: 10 और दिसंबर को होगी एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा 

    एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 ग्रेड सी और डी पेपर I का आयोजन परीक्षा 10 दिसंबर और 11 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे, जो अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होंगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

    बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई, 2024 को शुरू हुई थी और 17 अगस्त, 2024 तक चली थी। वहीं, अब दिसंबर में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के बाद आंसर-की रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क और साक्ष्य भी सबमिट करना होगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। एग्जाम से जुड़ी अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। साथ ही आयोग की ओर से जारी किए गए कैलेंडर में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथि भी देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: SSC Exam Calendar 2025-26: एसएससी ने CGL, MTS और CHSL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं की तिथि की घोषित, करें चेक